फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   relationship Bloody murder in Gandhinagar raises many questions.

गांधीनगर में रिश्तों के खूनी कत्ल पर उठे कई सवाल

Mon, 05 Jan 2015 12:28 AM IST
Updated Mon, 05 Jan 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
relationship Bloody murder in Gandhinagar raises many questions.

गांधी नगर इलाके में पत्नी की हत्या कर ट्रेन के आगे कूदकर जाने देने के मामले में लड़की के परिजनों ने नीरज के परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि परिवार के भड़काने पर ही नीरज ने इतना सख्त कदम उठाया है।

विज्ञापन


रविवार को पुलिस ने सब्जी मंडी मोर्चरी में पूजा औैर रेलवे पुलिस ने जीटीबी अस्पताल में नीरज के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। दोनों ही परिवारों ने निगमबोध घाट पर शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। गांधी नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


मामले की छानबीन कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूजा के पिता कमलेश मिश्रा ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से उनकी बेटी को दहेज के लिए परेशान किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के भड़काने पर पत्नी को परेशान करता था

relationship Bloody murder in Gandhinagar raises many questions.

परिवार के भड़काने पर नीरज बेटी को परेशान करता था। कमलेश के मुताबिक उन्होंने इसकी शिकायत गांधी नगर थाने में भी दी थी। लेकिन पुलिस ने हमेशा समझा बुझाकर भेज दिया। कभी कोई कार्रवाई नहीं की।

दूसरी ओर नीरज के पड़ोसियों का कहना था कि बेरोजगार होने की वजह से नीरज चिड़चिड़ा हो गया था। उसने तभी वारदात को अंजाम दिया। गांधी नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

गौरतलब है कि शुक्रवार शाम को नीरज (36) नामक शख्स ने अपनी पत्नी पूजा की कैंची से गोदकर हत्या कर दी थी। नीरज ने दो सुइसाइड नोट छोड़े थे, जिसमें पत्नी और उसके परिवार वालों को मौत का जिम्मेदार बताया था। पत्नी की हत्या करने के बाद नीरज ने खुद भी ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed