फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   registry number of flats Coming next day, offices are open until 11 pm

अगले दिन आ रहा फ्लैटों की रजिस्ट्री का नंबर, रात 11 बजे तक खुल रहे दफ्तर

Tue, 29 Mar 2016 03:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 29 Mar 2016 03:48 AM IST
विज्ञापन
registry number of flats Coming next day, offices are open until 11 pm
पंजीकरण दफ्तर - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा

पहली अप्रैल से स्टांप ड्यूटी सात फीसदी होने की संभावना के कारण रजिस्ट्री कराने वालों की भीड़ अचानक से इतनी बढ़ गई है, कि दफ्तर में खड़े होने की भी जगह नहीं बचती। कतार में लगने पर एक दिन बाद नंबर आ रहा। रविवार को रात 11 बजे तक दफ्तर खुला, रजिस्ट्री भी हुईं, फिर भी 250 से अधिक दस्तावेज बच गए, जिनकी रजिस्ट्री सोमवार को हुई।

विज्ञापन


ऐसा  ही नजारा सोमवार को भी दिखा। तमाम बुजुर्ग और छोटे बच्चे को गोद में लिए महिलाएं दफ्तर के बाहर अपने नंबर का इंतजार करते दिखे। प्रथम और द्वितीय तल पर स्थित दफ्तर की सीढ़ियों से आना-जाना मुश्किल हो गया है। वाहनों की पार्किंग फुल रहती है, जिससे सेक्टर-33 के सामने से लेकर इस्कॉन तक वाहनों की कतार लगी दिखी। बार-बार ट्रैफिक जाम का भी नजारा दिखा। निजी गार्ड ट्रैफिक व्यवस्था संभालने में लगे रहे, मगर ज्यादातर लोग उनकी अनदेखी कर रहे थे।
विज्ञापन


केंद्र व राज्य सरकार में वरिष्ठ पदों पर तैनात अफसर भी इसी भीड़ में रजिस्ट्री कराने पहुंच रहे हैं। उनको भी कतार में लगकर अपने नंबर का इंतजार करना पड़ रहा। रजिस्ट्री जल्द कराने की सिफारिश भी काम नहीं आ रही। वीआईपी की रजिस्ट्री बिना नंबर से होने पर कतार में खड़े लोग हंगामा करते भी दिख रहे थे। बिल्डर प्रतिनिधियों के खिसकने की भी शिकायत रजिस्ट्री अफसरों तक दिन भर पहुंचनी पड़ी। भीड़ को देखते हुए एआईजी एसके सिंह व डीआईजी स्टांप अरविंद सिंह चंदेल भी दिन भर दफ्तर में डटे रहे। रजिस्ट्री विभाग ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ सकती है स्टांप की तिथि
स्टांप ड्यूटी 5 से 7 फीसदी लागू होने की तिथि बढ़ सकती है। अब तक 1 अप्रैल बताई जा रही है, मगर सोमवार को भी अधिसूचना जारी न होने से विभागीय अधिकारी भी यह तिथि खिसकने का अनुमान लगा रहे हैं। साथ ही मौजूदा भीड़ को देखते हुए स्थानीय अधिकारियों ने दो सप्ताह से एक माह तक का वक्त मांगा है।


रजिस्ट्री विभाग में प्रदर्शन आज
स्टांप ड्यूटी 7 फीसदी करने के फैसले के खिलाफ जनहित मोर्चा आज (मंगलवार को) रजिस्ट्री विभाग के सेक्टर-33 स्थित दफ्तर पर प्रदर्शन करने जा रहा है। शहर के कई संगठन इसका समर्थन कर रहे है। यह धरना-प्रदर्शन सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक होने की संभावना है। इससे रजिस्ट्री कराने वालों की परेशानी बढ़ सकती है। ट्रैफिक जाम से भी जूझना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed