फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   registration in delhi now five days a week

दिल्ली में पंजीकरण अब हफ्ते में पांच दिन

Tue, 28 Apr 2015 11:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 28 Apr 2015 11:44 AM IST
विज्ञापन
registration in delhi now five days a week

राजस्व विभाग संपत्ति पंजीकरण का समय फिर बदल दिया है।

विज्ञापन
विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार अप सब रजिस्ट्रार कार्यालय सिर्फ सोमवार से शुक्रवार तक खुले रहेंगे।

यही नहीं पहले तीन बजे तक संपत्ति पंजीकरण के दस्तावेज जमा किए जाते थे, लेकिन अब इसे भी घटाकर दो बजे तक कर दिया गया है। इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने के लिए कहा गया है।

बताते चलें कि दिल्ली के 11 राजस्व जिले में कुल 16 सब रजिस्ट्रार कार्यालय हैं। इनमें 10 को ई-सब रजिस्ट्रार कार्यालय में तब्दील कर दिया गया है।

बीते साल घटते रेवन्यू और लंबी कतार को देखते हुए राजस्व विभाग ने दिल्ली में संपत्ति पंजीकरण का समय बढ़ाया था। अब सोमवार से शुक्रवार तक ही इस कार्यालय में काम होगा।

हालांकि महीने के दो शनिवार को सब रजिस्ट्रार कार्यालय खुलेंगे लेकिन इस दिन नई रजिस्ट्री के बजाय पहले से लंबित मामलों को निपटाने का काम किया जाएगा।

अधिकारियों की मानें तो अब सब रजिस्ट्रार कार्यालयों पर भीड़ कम हुई है। ई-सब रजिस्ट्रार कार्यालय खुलने से लोग समय लेकर पहुंच रहे हैं। इसलिए पुरानी समय व्यवस्था को दोबारा से लागू किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed