{"_id":"5f9dfa89887c8d2b7378cbe8","slug":"refused-to-lift-the-ball-stabbed-brutally-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल-खेल मेंः बॉल उठाने से किया इनकार तो चाकू से किए कई वार, हालत गंभीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल-खेल मेंः बॉल उठाने से किया इनकार तो चाकू से किए कई वार, हालत गंभीर
Sun, 01 Nov 2020 05:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 01 Nov 2020 05:30 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल्याणपुरी के पार्क में कुछ लड़के क्रिकेट खेल रहे थे। वहीं पास में 16 वर्षीय छात्र बैठा हुआ मोबाइल देख रहा था। तभी उसके पास बॉल आकर गिरी। लड़कों ने बॉल फेंकने के लिए कहा, जिसे छात्र ने अनसुना कर दिया। इसी बात पर भड़के लड़कों ने छात्र को चाकू से गोद डाला। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
पीड़ित हिमांशु को पहले एलबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। कल्याणपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस इस बात का भी पता लगा रही है कि आरोपी नाबालिग हैं या बालिग।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक पीड़ित हिमांशु परिवार के साथ 19-ब्लॉक, कल्याणपुरी में रहता है। वह पास के सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र है। बृहस्पतिवार शाम को हिमांशु घर के पास पार्क में बैठा हुआ मोबाइल देख रहा था। पार्क में कुछ लड़के क्रिकेट खेल रहे थे।
विज्ञापन
इस बीच उनकी बॉल हिमांशु के पास आकर गिरी। एक लड़के ने आवाज देकर हिमांशु से बॉल उठाने के लिए कहा। हिमांशु ने इसको अनसुना कर दिया। वह अपने मोबाइल को देखता रहा। तभी आवाज लगाने वाला लड़का हिमांशु के पास पहुंचा और उसे गालियां देने लगा। विरोध करने पर वह झगड़ा करने लगा। कहासुनी के दौरान एक लड़के ने अपने भाई को भी बुला लिया।
एक लड़के ने चाकू निकालकर हिमांशु पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने हिमांशु को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने हिमांशु के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।