फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   reelection in delhi with loksabha elections

लोकसभा चुनाव के साथ ही दिल्ली में होंगे चुनाव!

Sat, 22 Feb 2014 07:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 22 Feb 2014 07:36 AM IST
विज्ञापन
reelection in delhi with loksabha elections

मुख्यमंत्री पद से अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद से दिल्ली में दोबारा चुनाव की चर्चाओं का बाजार गर्म है। कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के साथ ही दिल्ली विधानसभा चुनाव भी हो सकते हैं।

विज्ञापन


इन अटकलों के बीच चुनाव आयोग ने भी कमर कस ली है। आयोग विधानसभा चुनाव की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहा है।

यह भी पढ़ें: AAP की दरियादिल पर हाईकोर्ट का 'नमक'
विज्ञापन


दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों के मुताबिक, लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव कराना बहुत कठिन काम नहीं है।

मतदाता सूची और पोलिंग स्टेशनों की संख्या वही रहेगी। सिर्फ लोकसभा और विधानसभा क्षेत्र में बदलाव होगा।

इस स्थिति में इलेक्ट्रॉनिग वोटिंग मशीनों के साथ केवल मैन पावर बढ़ाना होगा। मतदाताओं की संख्या को ध्यान में रखकर पोलिंग स्टेशनों की संख्या भी बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें: केजरी ने मोदी से क्या पूछा, पढ़िए चिट्ठी
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली में चुनाव अधिकारी तैयारी में जुट गए हैं। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की फर्स्ट लेवल चेकिंग का काम पूरा हो चुका है। दूसरे राउंड की चेकिंग जल्द शुरू होगी।

इसके साथ ही पोलिंग स्टेशन वाइज मतदाताओं की संख्या को ध्यान में रखकर उसका रेशनेलाइजेशन भी हो रहा है। मतदाता सूची को भी अपडेट करने का काम जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed