फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Reel made in uniform of inspector in charge of Kotwali Sector 126 in Noida goes viral

‘भाईचारा तगड़ा सिस्टम आर-पार का’: गाने पर कोतवाल ने बनाई रील, वर्दी में हुए वायरल...कमिश्नर ने किया लाइन हाजिर

Thu, 09 Nov 2023 08:56 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 09 Nov 2023 08:56 PM IST
सार

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने एसएचओ को लाइन हाजिर कर विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। करीब 50 सेकेंड की रील जाति विशेष के लिए गाए गए गाने पर बनाई गई है।

विज्ञापन
Reel made in uniform of inspector in charge of Kotwali Sector 126 in Noida goes viral
एसएचओ का वीडियो वायरल - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

उत्तर प्रदेश के नोएडा में कोतवाली सेक्टर-126 के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अजय चाहर का खाकी वर्दी में बनाई रील वायरल हो गई। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने एसएचओ को लाइन हाजिर कर विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। करीब 50 सेकेंड की रील जाति विशेष के लिए गाए गए गाने पर बनाई गई है।

विज्ञापन

‘भाईचारा तगड़ा सिस्टम आर-पार का’ गाने पर बनाई रील में एसएचओ अजय चाहर बतौर पुलिस निरीक्षक एक्टिंग करते हुए दिख रहे हैं। दो चरण में बनाए गए वीडियो को कोतवाली सेक्टर-126 क्षेत्र में बने फार्म हाउस और थाने में शूट करने की बात कही जा रही है। इस तरह के मामले को पुलिस आचरण नियमावली में अनुशासनहीनता माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने प्रसारित वीडियो का संज्ञान लेते हुए सेक्टर-126 कोतवाली के प्रभारी अजय सिंह चाहर को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। उन्होंने विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed