फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Red, Yellow and Blue line,will grow eight-coach Metro

मेट्रो में सफर आसान हो इसलिए लिया गया ये फैसला

Tue, 30 Jun 2015 01:22 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 30 Jun 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
Red, Yellow and Blue line,will grow eight-coach Metro

मेट्रो में बढ़ती भीड़ को देखते हुए डीएमआरसी ने तीन लाइनों पर आठ कोच वाली मेट्रो की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया है। डीएमआरसी ने यात्रियों की सुविधा के लिए 258 नए कोच बनाने का ऑर्डर दे दिया है। इसकी पहली खेप 2016 के पहली तिमाही में मिलेगी। जबकि पूरा ऑर्डर 2018 तक पूरा हो पाएगा। यह काम दो कंपनियों बोम्बार्डियर और बीईएमएल को दिया गया है।

विज्ञापन


मेट्रो आठ कोच वाली ट्रेनों की संख्या रिठाला से दिलशाद गार्डन (रेड लाइन), जहांगीरपुरी से हुडा सिटी सेंटर (यलो लाइन) और द्वारका सेक्टर 21 से नोएडा सिटी सेंटर (ब्लू लाइन) पर बढ़ाई जाएगी। मेट्रो का कहना है कि इन तीनों लाइनों पर यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसलिए सफर को आसान बनाने के लिए यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


मेट्रो के मुताबिक, दिल्ली में रोजाना करीब 25 लाख लोग रोजाना सफर करते हैं। इसमें रेड यलो और ब्लू लाइन पर सबसे ज्यादा भीड़ होती है। इसलिए मेट्रो ने 17 नए आठ कोच वाली ट्रेन के साथ 61 छह कोच वाली ट्रेन को आठ कोच में कनवर्ट करने का फैसला लिया  है। इसमें कुल 258 नए कोच बनेंगे, जिसमें से 162 कोच बोम्बार्डियर बनाएगी जो कि गुजरात के प्लांट में बनेगा। बाकी 96 कोच बीईएमएल बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed