फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Red Light On Gaadi Off Red lights at major intersections in many pollution hot spot areas of Delhi do not work

लाल बत्ती पड़ी हैं खराब: दिल्ली में गाड़ी कैसे होगी ऑफ, रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ अभियान को धता बताकर दौड़ रहे वाहन

Tue, 31 Oct 2023 04:55 AM IST
विजय पुंडीर आशीष सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली
आशीष सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 31 Oct 2023 04:55 AM IST
सार

प्रदूषण के हॉट-स्पॉट इलाकों में हालात सबसे अधिक खराब हैं। यहां धूल प्रदूषण भी अधिक है, वहीं यहां की अधिकतर रेड लाइट बंद पड़ी हैं। इसमें नरेला, बवाना, वजीरपुर समेत कई इलाके हैं। जवाहरलाल नेहरु मार्ग में स्थिति बेहद खराब है।

विज्ञापन
Red Light On Gaadi Off Red lights at major intersections in many pollution hot spot areas of Delhi do not work
दिल्ली के कई मार्ग और चौराहों पर लाल बत्ती बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी की आबो-हवा को सुधारने के लिए ‘रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ’ अभियान अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। राजधानी में प्रदूषण के कई हॉट स्पॉट इलाकों के प्रमुख चौराहों की लाल बत्ती ही नहीं जलती। ऐसे में वाहन चालक बेधड़क आवागमन करते नजर आ रहे हैं। इन इलाकों पर नजर डालें तो इनमें पुरानी सीमापुरी चौक, मोती नगर रेड लाइट, विवेक विहार, कमला मार्केट चौराहा, नेहरु पार्क, जवाहरलाल नेहरु मार्ग, श्रद्धानंद मार्ग, आरके पुरम समेत कई इलाकों में लाल बत्ती खराब हैं। इससे लगातार वाहनों का प्रदूषण हवा में घुल रहा है। ऐसे में लाल बत्तियों के सहारे वाहनों से होने वाला प्रदूषण की रोकथाम के दावे खोखले नजर आ रहे हैं। बता दें दिल्ली की हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है।

विज्ञापन


हॉट-स्पॉट इलाकों में हालत सबसे ज्यादा खराब
प्रदूषण के हॉट-स्पॉट इलाकों में हालात सबसे अधिक खराब हैं। यहां धूल प्रदूषण भी अधिक है, वहीं यहां की अधिकतर रेड लाइट बंद पड़ी हैं। इसमें नरेला, बवाना, वजीरपुर समेत कई इलाके हैं। जवाहरलाल नेहरु मार्ग में स्थिति बेहद खराब है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास होने की वजह से यहां अधिक वाहनों का आवागमन रहता है। रविवार को यहां वाहन बेतरतीब तरीके से फर्राटा भरते दिखे। कमला नगर मार्केट के दुकानदार रमेश ने बताया कि यह लाल बत्ती छह माह से अधिक समय से खराब पड़ी हैं। कई बार इसकी शिकायत की गई, पर कोई समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


जाम बन रहा बड़ी समस्या
पुरानी सीमापुरी चौक में लाल बत्ती खराब होने से यहां यातायात के जाम की समस्या बन रही है। इससे यहां आधे घंटे से भी अधिक का जाम लग रहा है। यह व्यस्त चौराहा है। इसमें गाजियाबाद बॉर्डर, आनंद विहार, दिलशाद गार्डन की ओर से वाहन आते हैं, लेकिन यहां न कोई यातायात पुलिसकर्मी तैनात दिखा। इससे यहां जाम की समस्या बन रही है। सीमापुरी निवासी गुलाम ने बताया कि लाल बत्ती खराब होने की वजह से यहां कोई नियम का पालन नहीं कर रहा है। इससे जाम की समस्या बनी रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अभियान के प्रति अनभिज्ञ हैं लोग
आईटीओ चौराहे में जब अभियान को लेकर जायजा लिया गया, तो कई वाहन चालकों को इसके बारे में पता ही नहीं था। यहां लाल बत्ती ऑन होने के बाद भी कई वाहन चालकों ने इंजन बंद नहीं किया। वाहन चालक पुलकित ने बताया कि उन्हें इस अभियान के बारे में पता नहीं है। वह कहते हैं कि कई लाल बत्ती बंद है, ऐसे में इंजन को बार-बार बंद करने से पेट्रोल अधिक लगता है। वहीं, राजस्थान से आए ट्रक चालक उदित कहते हैं कि उन्हें इस नियम के बारे में जानकारी नहीं है।

सड़क हादसों को दावत
लाल बत्ती खराब होने से पैदल यात्रियों का सड़क पार करना मुश्किल हो गया है। मजबूरन वे चलते हुए यातायात के बीच ही लालबत्ती पार कर रहे हैं। इससे कभी भी कोई भयानक सड़क हादसा हो सकता है। ये खराब लालबत्ती सड़क हादसों को दावत दे रही हैं। विवेक विहार के पास लोग चलते यातायात के बीच से जान जोखिम के डाल सड़क पार करते दिखे।

15-20 फीसदी कमी आ सकती है प्रदूषण में
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने एक बयान में बताया है कि पेट्रोलियम कंजर्वेशन रिसर्च एसोसिएशन के आंकड़ों के मुताबिक रेड लाइट ऑन-गाड़ी ऑफ अभियान को सफलता पूर्वक लोग पालन करते हैं तो दिल्ली के अंदर 15 से 20 फीसदी तक वाहन प्रदूषण को कम किया जा सकता है। यह पूरा अभियान इसी बात को लेकर है कि रेड लाइट पर अपने इंजन को बंद करने की आदत बना लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed