{"_id":"61784b246bfb9622f165b393","slug":"red-light-on-gaadi-off-campaign-delhi-assembly-speaker-and-deputy-speaker-to-spread-awareness-at-main-chaurahas","type":"story","status":"publish","title_hn":" रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ अभियान: विधानसभा स्पीकर व उपाध्यक्ष मुख्य चौराहों पर लोगों से गाड़ी का इंजन बंद करने की करेंगे अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ अभियान: विधानसभा स्पीकर व उपाध्यक्ष मुख्य चौराहों पर लोगों से गाड़ी का इंजन बंद करने की करेंगे अपील
Wed, 27 Oct 2021 12:09 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:09 AM IST
सार
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली के अंदर के प्रदूषण को दिल्ली सरकार कम करने की लगातार कोशिश कर रही है। रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ अभियान का मकसद है कि रेड लाइट ऑन होने पर लोगों को अपने वाहन चालू रखने से रोका जाए।
विज्ञापन
रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ अभियान शुरू
- फोटो : एएनआई
विस्तार
प्रदूषण नियंत्रण को लेकर रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ अभियान में दिल्ली सरकार के मंत्री लोगों को जागरूक करेंगे। साथ ही अभियान में विधानसभा स्पीकर व उपाध्यक्ष भी मुख्य चौराहों पर लोगों को लाल बत्ती होने पर वाहन का इंजन बंद करने की अपील करेंगे।
विज्ञापन
अभियान के तहत बुधवार को मंत्री इमरान हुसैन दिल्ली गेट रेड लाईट पर, 29 अक्तूबर को राजेन्द्र पाल गौतम अफ्रीका एवेन्यू, दो नवंबर को दिल्ली विधानसभा की उपाध्यक्ष राखी बिरलान करकरी मोड़ पर व आठ नवंबर को दिल्ली विधानसभा के स्पीकर राम निवास गोयल मंडौली रेड लाइट पर लोगों को जागरूक करेंगे। इसके अलावा 12 नवंबर को मंत्री सत्येन्द्र जैन मधुबन चौक पर, 15 नवंबर को मंत्री कैलाश गहलोत द्वारका मोड़ पर और 18 नवंबर को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया इंडिया गेट पर लोगों को जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली के अंदर के प्रदूषण को दिल्ली सरकार कम करने की लगातार कोशिश कर रही है। रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ अभियान का मकसद है कि रेड लाइट ऑन होने पर लोगों को अपने वाहन चालू रखने से रोका जाए। ऐसा करने से रेड लाइट पर वाहनों से प्रदूषण नहीं होगा और इससे निश्चित रूप से प्रदूषण से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि पूरी दिल्ली के लोग इस अभियान में सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
18 नवंबर तक चलेगा अभियान
वाहनों से होने वाले प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ अभियान 18 नवंबर तक चलेगा। अभियान को गत 18 अक्तूबर को शुरू किया गया था। अभियान के तहत 21 अक्तूबर को अभियान में विधायकों ने भागीदारी कर वाहन चालकों को जागरूक किया था। प्रदूषण के खिलाफ इस अभियान को पर्यावरण मंत्री गोपाल राय के नेतृत्व में चंदगी राम अखाड़ा रेड लाइट से शुरू किया गया था।