फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Red alert for heavy rains in many states including Delhi-NCR today

Weather Update: पहाड़ों से मैदान तक बारिश का कहर, बाढ़ और भूस्खलन से बढ़ी दुश्वारियां; आज बरसात का रेड अलर्ट

Mon, 14 Jul 2025 04:34 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/शिमला/देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/शिमला/देहरादून Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 14 Jul 2025 04:34 AM IST
सार

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में दो कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय होने की संभावना जताई है। दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Red alert for heavy rains in many states including Delhi-NCR today
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत देश के विभिन्न हिस्सों में रविवार को भी झमाझम बारिश हुई। मानसूनी बारिश से पहले ही पहाड़ों से लेकर पूर्वोत्तर बाढ़ और भूस्खलन से दुश्वारियां बढ़ी हैं। सोमवार को भी दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है, जिससे मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में दो कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय होने की संभावना जताई है, जिससे इन क्षेत्रों में भारी बारिश होने का अनुमान है। भारी बारिश और भूस्खलन से उत्तराखंड में 80 और हिमाचल प्रदेश में 196 सड़कें बंद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड में बारिश ने जमकर कहर बरपाया है। पिथौरागढ़ जिले में बारिश के बाद भूस्खलन से पिछले तीन दिनों से बंद मिलन-मुनस्यारी सीमा मार्ग को अभी तक नहीं खोला जा सका है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक प्रदेश में रविवार की सुबह 81 सड़कें बंद थी।

विज्ञापन

देर शाम तक आठ सड़कों को खोल दिया गया लेकिन 73 सड़कें अब भी बंद हैं। इनमें से अधिकतर ग्रामीण सड़के हैं। बारिश और जगह-जगह हो रहे भूस्खलन से हिमाचल प्रदेश में 196 सड़कें बंद हैं। हालांकि, चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग को 27 घंटे बाद बहाल किया जा सका है।

ओडिशा में बिजली गिरने से चार की मौत
ओडिशा में भारी बारिश के बीच बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। इनमें एक महिला भी शामिल है। जाजपुर जिले में 65 वर्षीय किसान खेत में करते वक्त बिजली की चपेट में आ गया। संबलपुर जिले में बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे छिपे व्यक्ति पर बिजली गिर गई। भद्रक जिले में बगीचे में गई युवती बिजली की चपेट में आ गई, जबकि जगतसिंहपुर जिले में खेत से लौटते वक्त एक किसान की बिजली गिरने से मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार: 60 जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, पढ़ें मौसम का हाल


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed