फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Record rain in Delhi but still 14 percent less than normal

दिल्ली में रिकॉर्ड बारिश... फिर भी सामान्य से 14 फीसदी कम 

Fri, 14 Aug 2020 06:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 14 Aug 2020 06:06 AM IST
विज्ञापन
Record rain in Delhi but still 14 percent less than normal
दिल्ली में बरसात के बाद... - फोटो : अमर उजाला

राजधानी में बुधवार सुबह से शुरू हुआ बारिश का दौर बृहस्पतिवार को भी चलता रहा। 36 घंटे में रिकॉर्ड 83.3 मिमी. बारिश दर्ज की गई। आयानगर में सबसे ज्यादा 106.9, पालम में 99.9 और रिज एरिया में 98.2 मिमी. बारिश हुई। भारी बारिश से राजधानी की रफ्तार थम गई। तमाम सड़कें और निचले इलाके जलमग्न हो गए।

विज्ञापन


कई जगह सड़कों को नुकसान पहुंचा, वहीं बड़ी संख्या में पेड़ धराशायी हो गए। हालांकि बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाई। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार सुबह से दिल्ली में 83.8 मिमी. बारिश हुई, जबकि बीते 24 घंटों में यह आंकड़ा 68.2 मिमी रहा।
विज्ञापन


जाम में फंसे वाहन...बारिश से जलभराव और 15 अगस्त की रिहर्सल के चलते कई जगहों पर जबरदस्त जाम लग गया। कई मार्गों पर वाहनों की एक से दो किलोमीटर तक लाइन लग गई। लोग घंटेभर फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी भी सामान्य से 14 फीसदी कम
मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार तक अगस्त के 12 दिनों में दिल्ली में सामान्य से 72 फीसदी कम बारिश हुई थी, लेकिन देर रात से तेज बारिश से आंकड़ा सुधरा है। बावजूद इसके दिल्ली में अगस्त के पहले 13 दिनों में बारिश सामान्य से 14 फीसदी कम है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का मानना है कि आने वाले वक्त में जिस तरह का पूर्वानुमान है, उससे दिल्ली में मानसून निराश नहीं करेगा।


हफ्तेभर बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक हफ्ते तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर चलता रहेगा। स्वतंत्रता दिवस पर भी बारिश का अनुमान है। वहीं, 17 अगस्त तक भारी से औसत दर्जे के बीच बारिश होने का अनुमान है।


बारिश का पैमाना
किसी शहर में 24 घंटे में 64.5 मिमी बारिश होती है तो भारी बारिश माना जाता है। वहीं, 15 मिमी से 64.5 मिमी के बीच बारिश को औसत माना जाता है। 15 मिमी से कम होने पर हल्की बारिश होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed