{"_id":"5d64a4d38ebc3e017553938a","slug":"recommendation-of-action-against-officers-of-southern-corporation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दक्षिणी निगम के अफसरों पर कार्रवाई की सिफारिश, मुख्य सचिव से एक महीने में रिपोर्ट तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दक्षिणी निगम के अफसरों पर कार्रवाई की सिफारिश, मुख्य सचिव से एक महीने में रिपोर्ट तलब
Tue, 27 Aug 2019 09:04 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 27 Aug 2019 09:04 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विधानसभा ने सोमवार को दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के दो वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की है। सदन ने मुख्य सचिव से इस मामले में एक माह में कार्रवाई रिपोर्ट भी तलब की है। सदन ने दोनों अधिकारियों से जुड़ा मामला विधानसभा की विशेषाधिकार समिति को सौंप दिया है। आगे की कार्रवाई विशेषाधिकार समिति करेगी।
विधानसभा में याचिका समिति की रिपोर्ट पर चर्चा के बाद यह कार्रवाई की गई। ग्रेटर कैलाश प्रथम में पार्क के आवंटन में अनियमितताओं की रिपोर्ट शुक्रवार को सदन के पटल पर रखी गई थी।
सदन की तरफ से आईएएस निधि श्रीवास्तव और उद्यान विभाग के उपनिदेशक आरके सिंह पर कार्रवाई की सिफारिश की गई है। विधायक सौरभ भारद्वाज ने बताया कि दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने सदन को जानकारी दी है कि तीन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं, निगम पार्क आरडब्ल्यूए को देने पर भी राजी हो गया है।
विज्ञापन
इससे पहले, बीते साल 26 नवंबर को ग्रेटर कैलाश प्रथम-के व ई ब्लॉक की आडब्ल्यूए ने दिल्ली विधानसभा की याचिका समिति में शिकायत की थी। इसमें कहा गया था कि वे लोग 20 साल से काम कर रहे हैं। वहीं, निगम के अनुदान से एक पार्क का संचालन कर रहे हैं। बगैर किसी कारण के अचानक उनसे पार्क छीनकर एक नई संस्था को दे दिया गया है। शिकायत के बाद कमेटी ने मामले की जांच की थी।

दो सितंबर से शुरू होगा डीएआरसी
दिल्ली विधानसभा के अनुसंधान केंद्र (डीएआरसी) के तहत फेलोशिप योजना को विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल दो सितंबर को लांच करेंगे। इसके तहत विधानसभा की ओर से 140 युवाओं को फेलोशिप कराई जाएगी। इसमें 50 फेलो व 90 एसोसिएट फेलो होंगे।
रामनिवास गोयल ने बताया कि 35 फेलो व 70 एसोसिएट फेलो को दिल्ली के विधानसभा क्षेत्रों में भेजा जाएगा। वे अपने-अपने इलाकों में शोध करेंगे। इससे आने वाले समय में विधायकों को अपने इलाके का विकास कराने में मदद मिलेगी। साथ ही वे जमीनी हकीकत से भी रूबरू होंगे।