{"_id":"680e45dd54578df19a051bf3","slug":"recommendation-for-suspension-of-je-for-singing-obscene-song-in-name-of-female-sdo-in-bulandshahr-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर: महिला अधिकारी का अपमान पड़ा भारी, गाना गाने वाले जेई पर गिरी गाज; निलंबन का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर: महिला अधिकारी का अपमान पड़ा भारी, गाना गाने वाले जेई पर गिरी गाज; निलंबन का संकट
Sun, 27 Apr 2025 08:28 PM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 27 Apr 2025 08:28 PM IST
सार
बुलंदशहर में ऊर्जा निगम के जेई संजीव कुमार को महिला अधिकारी का नाम लेकर अश्लील गाना गाने के मामले में दोषी पाया गया। जांच के बाद एमडी ने जेई के निलंबन की संस्तुति की है।
विज्ञापन
जेई संजीव कुमार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुलंदशहर में उपखंड अधिकारी का नाम लेकर अश्लील गाना गाने के मामले में जांच टीम ने ऊर्जा निगम के जेई को दोषी पाया है। साथ ही मामले में कार्रवाई की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट एमडी को भेजी है। एमडी ने जेई के निलंबन की संस्तुति की है। जल्द ही जेई को निलंबित करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पिछले दिनों ऊर्जा निगम के जेई लखनऊ में निजीकरण के खिलाफ प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए गए थे। बताया जा रहा है कि बस में सफर के दौरान जेई संजीव कुमार ने महिला अधिकारी का नाम लेकर अश्लील गाना गाया। इस दौरान जेई का महिला अधिकारी का नाम लेकर गाना गाते हुए एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिस पर महिला अधिकारी ने वीडियो के साथ एमडी को शिकायत भेजी थी।
विज्ञापन
एमडी ने मामले में दो सदस्यीय जांच टीम का गठन किया था। अब जांच टीम ने अपनी जांच रिपोर्ट में जेई को दोषी पाते हुए कार्रवाई की संस्तुति की है, जिसके चलते एमडी स्तर से जेई के निलंबन को स्वीकृति दी है। बताया जा रहा है कि इसके लिए एमडी की ओर से ऊर्जा निगम के अधिकारियों को भी निलंबन की कार्रवाई के आदेश दिए हैं। प्रकरण में मुख्य अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि फिसलने के कारण उन्हें चोट लगी है। एमडी के आदेशानुसार जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन