{"_id":"8fbd20dafc4dba60407ffc327806ccec","slug":"rebate-on-property-tax-till-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी टैक्स पर छूट पाने का एक और चांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी टैक्स पर छूट पाने का एक और चांस
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 16 Feb 2014 04:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के जिन लोगों ने अभी तक प्रॉपर्टी टैक्स नहीं जमा कराया, उनके लिए राहत भरी खबर है।
विज्ञापन
उन्हें छूट का लाभ मार्च तक मिल सकता है। वित्तीय वर्ष के कारण ऐसी संभावना जताई जा रही है। इस बीच छह जनवरी से अभी तक नगर निगम को प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में करीब आठ करोड़ रुपये (7,83,42,127 रुपये) मिल चुके हैं।
शनिवार को करीब 200 लोगों ने अपना टैक्स जमा कराया। इस दौरान करीब साढ़े तीन लाख रुपये जमा हुए। नागरिक सुविधा केंद्र की प्रभारी रीटा दलाल ने बताया कि इससे पहले भी तीन बार छूट का लाभ दिया जा चुका है।
विज्ञापन
हालांकि इस बारे में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन इसकी पूरी संभावना है। ऐसे में अगर आपने भी अपना प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरा तो जल्द से जल्द टैक्स जमा कर छूट का लाभ उठाइए।
विज्ञापन