फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   reached at Golden Hourthe of Brain stroke at hospital.

ब्रेन स्ट्रोक में गोल्डन ऑवर में पहुंची अस्पताल

Sat, 01 Nov 2014 05:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 01 Nov 2014 05:04 AM IST
विज्ञापन
reached at Golden Hourthe of Brain stroke at hospital.

ब्रेन स्ट्रोक में इलाज के लिए अधिकतम साढ़े चार घंटे गोल्डन ऑवर माने जाते हैं। ब्रेन स्रेक के लक्षण होने पर एक घंटे के भीतर महिला को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जिससे तुरंत इलाज कर उन्हें विकलांग होने से बचा लिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक ब्रेन स्ट्रोक में हर मरीज यदि वक्त पर अस्पताल पहुंच जाए तो विकलांगता समेत उसके जान के संकट को टाला जा सकता है।

विज्ञापन


सेक्टर- 62 स्थित फोर्टिस अस्पताल में नोएडा निवासी मधु रावत (52) को 26 अक्तूबर को इलाज के लिए लाया गया था। किचन में काम करने के दौरान चेहरे में टेढ़ापन, कमजोरी, बेहोशी और उनके शरीर के एक हिस्से में गतिशीलता बंद हो गई थी।
विज्ञापन


अस्पताल के प्रिंसिपल कंसल्टेंट न्यूरोलॉजी डॉ. संजय कुमार सक्सेना ने बताया कि महिला के दिमाग की एक नस में रक्त का थक्का जम गया था। रक्त का थक्का घोलने का इंजेक्शन दिया गया। वह पूरी तरह से ठीक हैं। उन्होंने बताया कि हफ्ते में अस्पताल आने वाले औसतन 11 से 12 ब्रेन स्ट्रोक के मरीजों में एक ही दो ऐसे होते हैं, जो गोल्डन ऑवर में अस्पताल पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले 60 साल की मीरा गांगुली को ब्रेन स्ट्रोक के दो घंटे के भीतर अस्पताल लाया गया था। उन्होंने बताया कि देर से पहुंचने वाले मरीजों के शरीर के खराब हो चुके हिस्से को वापस ठीक करना मुश्किल होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed