{"_id":"6990e240199117ba340b1f46","slug":"reach-the-exam-centre-at-least-one-hour-before-the-start-of-the-exam-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-124131-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले सेंटर पर पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले सेंटर पर पहुंचे
विज्ञापन
- बोर्ड ने परीक्षा के सुचारू आयोजन के लिए कमर कसी, छात्रों व अभिभावकों के लिए जारी की एडवाइजरी
- 17 फरवरी से सीबीएसई की दसवीं-बारहवीं की परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं व बारहवीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरु होने जा रही है। इस साल भारत और विदेश के 26 देशों से 46 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा देंगे। परीक्षा सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक होगी। ऐसे में बोर्ड ने छात्रों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले परीक्षा सेंटर पर पहुंचने के लिए कहा है। इस संबंध में बोर्ड ने छात्रों व अभिभावकों के लिए एडवाइजरी जारी की है।
बोर्ड परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि सभी छात्रों का परीक्षा केंद्र पर सुबह 10 बजे से या उससे पहले पहुंचना जरूरी है। सुबह दस बजे के बाद छात्रों को परीक्षा सेंटर के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। बोर्ड की ओर से सलाह दी गई है कि अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए समय का ध्यान रखें। सीबीएसई के अनुसार परीक्षा के दिनों में जरूरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय समिट, उच्च स्तरीय बैठकों और दूसरे प्रोग्राम और ट्रैफिक रूट डायवर्जन के कारण सेंटर पहुंचने में देरी हो सकती है। ऐसे में छात्रों को सलाह है कि वे घरों से जल्दी निकलें जिससे वह समय से परीक्षा सेंटरों पर पहुंच सकें।
16 से 20 फरवरी तक एआई समिट है, जिसमें अलग-अलग देशों के राष्ट्राध्यक्ष पहुंचेंगे। इस कारण से विदेशी मेहमानों की आवाजाही से ट्रैफिक पर भी असर पड़ेगा। बोर्ड ने छात्रों व अभिभावकों से कहा है कि वे स्थानीय हालात, ट्रैफिक, मौसम, सेंटर की दूरी को देखते हुए समय से परीक्षा सेंटर पर पहुंचे। बोर्ड ने परीक्षा से एक दिन पहले सेंटर पर जाकर उसे देखने की सलाह दी।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र में छात्रों को किसी प्रकार के संचार उपकरण (फोन, ईयर फोन व अन्य) ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा शुरू होने से पहले छात्रों को प्रश्न पत्र पढऩे के लिए 15 मिनट का समय मिलेगा।