फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DMC website down; doctors face increased difficulty in updating certificates.

Delhi NCR News: डीएमसी की वेबसाइट ठप, डॉक्टरों के प्रमाणपत्र अपडेट कराने में बढ़ी परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली।
दिल्ली मेडिकल काउंसिल (डीएमसी) की वेबसाइट के काम नहीं करने से डॉक्टरों को अपने पंजीकरण और प्रमाणपत्र से जुड़ी सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वेबसाइट के गैर-कार्यशील होने के कारण डॉक्टर न तो नए प्रमाणपत्र के लिए आवेदन कर पा रहे हैं और न ही पहले से जारी डीएमसी प्रमाणपत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री, जैसे एमडी को अपडेट करा पा रहे हैं। इस समस्या को लेकर लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द वेबसाइट की तकनीकी समस्या दूर करने की मांग की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि इस समय बड़ी संख्या में डॉक्टर अपनी पोस्टग्रेजुएट डिग्री को डीएमसी प्रमाणपत्र में शामिल कराने की प्रक्रिया पूरी करना चाहते हैं, लेकिन वेबसाइट की सेवाएं उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें परेशानी हो रही है। डॉक्टरों ने संबंधित अधिकारियों से मामले को तत्काल प्राथमिकता के आधार पर देखने और वेबसाइट की सभी जरूरी सेवाओं को जल्द बहाल करने का अनुरोध किया है। उनका कहना है कि यदि वेबसाइट जल्द शुरू नहीं हुई तो कई डॉक्टरों को अपने दस्तावेज अपडेट कराने और भर्ती प्रक्रिया के दौरान जरूरी प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने में परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed