फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Re-modelling of noida sector-18 is on speed

सितंबर तक पूरी तरह बदल जाएगा शॉपिंग हब

Sun, 27 Jul 2014 03:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 27 Jul 2014 03:24 PM IST
विज्ञापन
Re-modelling of noida sector-18 is on speed

नोएडा के सबसे बड़े शॉपिंग हब सेक्टर-18 की सूरत बदलने का काम तेज हो गया है। नोएडा प्राधिकरण की तरफ से सितंबर तक सेक्टर का नजारा बदलने के दावे किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


पहले चरण के तहत सेक्टर की रि-मॉडलिंग का काम तेज कर दिया गया है। शनिवार को इसकी समीक्षा के लिए प्राधिकरण के अधिकारियों ने दौरा किया।

मालूम हो कि सेक्टर-18 बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष एसके जैन के नेतृत्व में व्यापारियों ने प्राधिकरण के सीईओ से मिलकर सेक्टर में चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन


पहले चरण में रि-मॉडलिंग की योजना के तहत सेक्टर की दो सड़कों का डिजाइन बदलने का काम किया जा रहा है। सड़क पर वाहनों के लिए अलग लेन निर्धारित करने के साथ-साथ पैदल चलने वालों और विकलांगों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा फुटपाथ पर जगह-जगह शेड लगाए जाएंगे और बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था की जाएगी। योजना के तहत ग्रेनाइट फ्लोरिंग के फुटपाथ बनाए जा रहे हैं। जलभराव से निपटने के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है।


प्राधिकरण अधिकारियों के मुताबिक पहले चरण का काम पूरा होने के बाद लोगों से मिले फीडबैक के आधार पर दूसरे चरण का काम शुरू किया जाएगा। इस दौरान परियोजना अभियंता एससी मिश्र, सहायक परियोजना अभियंता एनके भारद्वाज के अलावा मार्केट एसोसिएशन के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed