{"_id":"5b865c4c42c792464109e183","slug":"rbi-issues-data-of-demonetised-notes-kejriwal-asks-modiji-what-was-achieved-through-demonetisaton","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरबीआई की रिपोर्ट के बाद नोटबंदी को लेकर चौतरफा घिरी मोदी सरकार, केजरीवाल ने पूछा-क्या हुआ हासिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरबीआई की रिपोर्ट के बाद नोटबंदी को लेकर चौतरफा घिरी मोदी सरकार, केजरीवाल ने पूछा-क्या हुआ हासिल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 29 Aug 2018 02:12 PM IST
विज्ञापन
kejriwal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
8 नवंबर 2016 में 500 और 1000 रुपए के पुराने नोटों की नोटबंदी के बारे में आज भारतीय रिजर्व बैंक ने आंकड़े पेश किए हैं। आरबीआई ने अपने आंकड़े में ये बता दिया है कि 500 और 1000 के कितने पुराने नोट वापस आए। इन आंकड़ों के आने के बाद से ही दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ट्वीट पर ट्वीट कर मोदी सरकार से सवाल कर रहे हैं कि आखिर नोटबंदी से क्या हासिल हुआ।
आरबीआई ने कहा है कि नोटबंदी के समय चल रहे कुल 15 लाख 31 हजार करोड़ रुपये के पुराने नोट वापस आ गए हैं। अनुमान के मुताबिक 99 प्रतिशत से भी ज्यादा पुराने नोट वापस आ गए। ऐसे में केजरीवाल समेत विपक्ष यह सवाल कर रहा है कि जब सारे पैसे वापस ही आ गए तो काला धन कहां गया जिसके आने की बात कही गई थी।
केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, 'लोग नोटबंदी से बुरी तरह प्रभावित हुए। कई लोग मर गए। व्यापार का नुकसान हुआ। लोगों को जानने का हक है कि आखिर नोटबंदी से क्या हासिल हुआ? सरकार को इस पर श्वेत पत्र लेकर आना चाहिए।'
विज्ञापन
इस ट्वीट के अलावा भी केजरीवाल ने अपने कई पुराने नोटबंदी के समय किए ट्वीट रीट्वीट कर यह बताने की कोशिश की है उन्होंने तो पहले ही कहा था कि नोटबंदी से कुछ नहीं होगा यह एक बड़ा घोटाला है।

People suffered immensely due to demonetization. Many died. Business suffered. People have a rt to know - what was achieved thro demonetization? Govt shud come out wid a white paper on the same. https://t.co/q61fil4KgX
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 29, 2018