फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rawan in six pack.

अब रामलीला में 'सिक्स पैक' वाले रावण की मांग

Wed, 24 Sep 2014 04:24 PM IST
Updated Wed, 24 Sep 2014 04:24 PM IST
विज्ञापन
Rawan in six pack.

इन दिनों देश भर में रामलीलाओं का दौर चल रहा है। पूरे भारत में हजारों मंचों पर भगवान राम की लीला खेली जा रही है। इसी क्रम में दिल्ली में भी कई स्थानों पर रामलीलाएं चल रही हैं। लेकिन दिल्ली की रामलीलाओं में इस साथ एक अनोखा बदलाव आया है।

विज्ञापन


रामनंद सागर के प्रसिद्ध धारावाहिक 'रामायण' से लेते हुए अभी तक रावण के किरदार में मोटे-तगड़े लोग ही पसंद किए जाते रहे हैं। लेकिन दिल्ली में रावण का किरदार निभाने के लिए सिक्स पैक वाले आधुनिक रावण ढूंढे जा रहे हैं।
विज्ञापन


रामलीला मंडलियों का मानना है कि दर्शक नये जमाने के रावण को भी शारीरिक तौर पर मजबूत देखना चाहते हैं। इसीलिए मंडलियों ने रावण के किरदार के लिए भी सिक्स पैक वाले अभिनेता ढूंढनी शुरू कर दी। हालांकि अब इस साल के सभी किरदार तय किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जलाने वाले रावण को भी होंगे सिक्स पैक

Rawan in six pack.

रावण के सिक्स पैक को लेकर दिल्ली में इतना क्रेज चल रहा है कि जलाने वाले रावण को भी सिक्स पैक रहने की मांग की जा रही है।

दिल्ली में जलाने वाले रावण बनाने की प्रमुख बाजार टैगोर टाउन व तितरपुर गांव में पांच फुट से लेकर 70 फुट तक के रावण बनाएं जा रहे हैं।

जलाने वाला रावण बनाने वाले एक व्यापारी ने बताया कि यहां डोले वाले रावण बनाने की सबसे अधिक मांग है। अपार्टमेंट और सोसाइटी वाले भी दशहरा पर रावण दहन करते हैं। वे लोग सबसे अधिक स्टाइलिश रावण की मांग करते हैं।

यहां सिक्स पैक वाले रावण के अलावा छतरी वाला रावण, कोट-पैंट वाला रावण, बड़ी-बड़ी मूंछों वाला रावण, वाटर प्रूफ रावण भी बनाए जा रहे हैं।

वाट्स अप और यूटयूब पर भी दिखेगी रामलीला

Rawan in six pack.

रामलीला देखने के लिए मंच स्थल तक जाने की जरूरत नहीं होगी। राजधानी की रामलीला कमेटियों ने इंटरनेट पर रामलीला के वेबकास्ट की तैयारी की है। लालकिला मैदान में रामलीला का मंचन का रही लव कुश रामलीला कमेटी और नवश्री धार्मिक लीला कमेटी में घोषणा की है।

लव कुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने बताया कि लीला की वेबसाइट के माध्यम भी रामलीला का मंचन दिखाएगी। इसके लिए वह लीला स्थल पर कैमरे लगा रही है।

इसके अलावा एक कम्युनिकेशन कंपनी के सहयोग से डिश टीवी और इंटरनेट पर भी लीला का प्रसारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वाट्स अप व यूट्यूब पर भी लीला देखी जा सकेगी। वहीं फेसबुक के माध्यम से भी रामलीला कमेटी से जुड़ा जा सकता है।

सोने के मुकुट पहन चांदी की कुर्सी पर बैठेंगे कलाकार

Rawan in six pack.

लालकिला मैदान में होने वाली रामलीला में नवश्री धार्मिक लीला कमेटी के कलाकार मंच पर सोने के मुकुट पहने और चांदी की कुर्सी पर बैठते नजर आएंगे। यही नहीं वह चांदी की गदा से ही युद्ध करते दिखेंगे। रावण-जटायु युद्ध के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। इसी तरह सोते हुए कुंभकरण को क्रेन से जगाया जाएगा।

मंच स्थल पर सोमवार को आयोजित कमेटी के पदाधिकारियों ने संवाददाता सम्मेलन में रामलीला से संबंधित यह जानकारी दी। कमेटी के अध्यक्ष हरिचंद्र अग्रवाल व प्रवक्ता राहुल शर्मा ने बताया कि मंचन के लिए तैयार किए जा रहे मंच पर चार सौ वर्गफुट की एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी।

इसके माध्यम से दर्शक रामायण के प्रसंगों के दृश्यों का साक्षात लीला के साथ-साथ आनंद ले सकेंगे। सीता स्वयंवर का मनमोहक दृश्य भी हाईटेक तरीके से प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं मायावी राक्षसों के संहार की लीला का मंचन भी हाईटेक तरीके से किया जाएगा। राम-रावण युद्ध का नजारा भी बेहद खास होगा। उन्होंने बताया कि लीला के दौरान कोल्ड अनार जलाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed