{"_id":"13fe724dc08bb8f46ec87d067f432383","slug":"rawal-beats-saraswti-academy","type":"story","status":"publish","title_hn":"रावल ने सरस्वती एकेडमी को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रावल ने सरस्वती एकेडमी को रौंदा
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 18 Jan 2014 03:06 PM IST
विज्ञापन
विद्या संस्कार स्कूल में चल रहे अंडर-16 दो दिवसीय डिवाइन टेस्ट कप में रावल ने 156 रन से सरस्वती अकादमी को हरा दिया। विजेता टीम की तरफ से खेलते हुए अनुभव डागर ने जिले में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए।
विज्ञापन
डागर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। रावल ने पहले दिन सभी विकेट खोकर 491 रन बनाए थे। इसका पीछा करते हुए सरस्वती अकादमी की टीम 335 रन पर ही ढेर हो गई।
टीम की ओर से अभिषेक ने 72 रन की पारी खेली। रावल की ओर से मनीष और इमरान ने 3-3 विकेट लिए।