फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   'Ravana' doctor demands treatment in AIIMS

‘रावण’ के डॉक्टर ने की एम्स में इलाज की मांग

Sun, 05 Jan 2020 07:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 05 Jan 2020 07:17 AM IST
विज्ञापन
'Ravana' doctor demands treatment in AIIMS
भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर उर्फ रावण - फोटो : अमर उजाला

तिहाड़ जेल में बंद भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर उर्फ रावण के डॉक्टर हरजीत सिंह भट्टी ने तिहाड़ जेल प्रशासन से अपील की है कि उन्हें इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराने की इजाजत दे। डॉक्टर ने कहा कि चंद्रशेखर एक गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। उन्हें इलाज के लिए हर सप्ताह एम्स में दिखाना होता है। 

विज्ञापन


उचित इलाज न मिला तो चंद्रशेखर की बीमारी की वजह से उनको दिल का दौरा या ब्रेन स्ट्रोक तक पड़ने की आशंका है। ऐसे में जेल प्रशासन उनके इलाज की अनुमति दे। उधर, जेल प्रशासन का कहना है कि चंद्रशेखर का जेल के अस्पताल में उचित इलाज चल रहा है और लगातार देखभाल हो रही है।
विज्ञापन


डॉ. हरजीत का कहना है कि चंद्रशेखर को खून गाढ़ा होने की बीमारी है। इसकी वजह से उन्हें दिल का दौरा व ब्रेन स्ट्रोक पड़ने की आशंका रहती है। चंद्रशेखर पिछले एक साल से एम्स में लगातार इलाज भी करा रहे हैं। हर सप्ताह उन्हें दिखाने के लिए एम्स जाना पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब जेल में बंद होने के कारण उनको सही इलाज नहीं मिल पा रहा है। डॉ. हरजीत ने कहा कि उनको एम्स जाने की इजाजत नहीं मिलती है और उनके जीवन पर कोई संकट आता है तो उसका जिम्मेदार जेल प्रशासन होगा। 


यह मानवाधिकार का उल्लंघन होगा। उधर, जेल प्रवक्ता राजकुमार ने बताया कि चंद्रशेखर का जेल में लगातार इलाज चल रहा है। इससे पहले भी जेल में उनका इलाज हुआ था और कोई समस्या नहीं आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed