फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ravana Dahan celebrated with great fanfare in East Delhi

Delhi NCR News: पूर्वी दिल्ली में धूमधाम से हुआ रावण दहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 08:35 PM IST
विज्ञापन
रामलीला मंचन में गूंजे जय श्री राम के जयकारे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। विजयादशमी पर्व पूर्वी दिल्ली में श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। गणेश नगर कला संगम, बालाजी और विष्णु अवतार रामलीला कमेटियों ने पुतला दहन किया। आतिशबाजी के बीच पुतले जलने पर भगवान राम के जयकारे गूंज उठे।
बालाजी रामलीला के मंच पर राम-रावण युद्ध, भरत मिलाप और राम राजतिलक जैसे मंचन हुए। बालाजी रामलीला में रावण, कुंभकरण, मेघनाद और कॉकरोच के पुतले जलाए गए। विष्णु अवतार रामलीला में महामंत्री दिवाकर पांडेय के नेतृत्व में रावण को दुराचार, कुंभकरण को आतंकवाद, मेघनाद को भ्रष्टाचार और चौथे पुतले को सनातन विरोधियों का प्रतीक बताया गया। इन आयोजनों में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट मोहन कुमार, शिक्षाविद् डॉ. सतवीर शर्मा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रवि शर्मा उपस्थित रहे। दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त देवेश चंद्र श्रीवास्तव, सांसद मनोज तिवारी, डीसीपी राहुल अलवाल और डीसीपी आरपी मीणा भी शामिल हुए। प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि राम का जीवन मर्यादा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने रावण दहन का अर्थ भीतर की बुराइयों का अंत करना बताया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने पीएम उदय योजना का लाभ उठाने की अपील की। सोनिया विहार, दिलशाद गार्डन और विवेक विहार जैसे हॉटस्पॉट पर वायु गुणवत्ता सुधारने के अभियानों में जनता से सहयोग मांगा गया। बालाजी रामलीला आगामी बुधवार को भजन संध्या का आयोजन करेगी, जिसमें गायिका अंजलि द्विवेदी प्रस्तुतियां देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed