फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rath Yatra of Jagannath held in delhi President Draupadi Murmu did special worship at Hauz Khas temple

Jagannath Rath Yatra: राजधानी में निकली जगन्नाथ की रथयात्रा, हौज खास मंदिर में राष्ट्रपति ने की विशेष पूजा

Tue, 20 Jun 2023 10:25 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 20 Jun 2023 10:25 PM IST
सार

इस मौके पर उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा कि उन्होंने देश के सुख और समृद्धि लिए मनोकामना की और भगवान जगन्नाथ हम सबके स्वास्थ्य की रक्षा करें और जीवन में सुख, शांति एंव खुशहाली लाएं। 

विज्ञापन
Rath Yatra of Jagannath held in delhi President Draupadi Murmu did special worship at Hauz Khas temple
जगन्नाथ रथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में मंगलवार को कई जगहों पर भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकली। श्रद्धालुओं ने रथ को हाथों से खींचा। हौज खास स्थित जगन्नाथ मंदिर में सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विशेष प्रार्थना की। इस मंदिर की ओर से निकाली गई यात्रा के शुभारंभ में उपराज्यपाल वीके सक्सेना शामिल हुए।

विज्ञापन

हौज खास स्थित जगन्नाथ मंदिर की ओर से दक्षिण दिल्ली अनेक इलाकों में रथयात्रा निकाली गई। इस मौके पर उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा कि उन्होंने देश के सुख और समृद्धि लिए मनोकामना की और भगवान जगन्नाथ हम सबके स्वास्थ्य की रक्षा करें और जीवन में सुख, शांति एंव खुशहाली लाएं। इस दौरान दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती, भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह मोंटी आदि भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर त्यागराज नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर ने भी दक्षिण दिल्ली के इलाके में रथयात्रा निकाली। इस मौके पर एनडीएमसी के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय भी मौजूद रहे। वहीं, इस्कॉन मंदिर द्वारका ने उत्साह के साथ भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed