{"_id":"65e351d88ad559dd940249c3","slug":"rat-miner-lawyer-hasans-family-will-get-justice-manoj-tiwari-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-41402-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैट माइनर वकील हसन के परिवार को न्याय मिलेगा : मनोज तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैट माइनर वकील हसन के परिवार को न्याय मिलेगा : मनोज तिवारी
विज्ञापन
- हसन के परिवार वालों से अमर कॉलोनी पहुंचकर मिले सांसद तिवारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने उत्तराखंड के सिलकियारा टनल में फंसे मजदूरों को रेस्क्यू करने वाली टीम का हिस्सा रहे वकील हसन के परिवार वालों से मुलाकात की। राम कॉलोनी में पहुंचे तीवारी ने उन्हें पूर्णन्याय का भरोसा दिया है। सांसद ने कहा कि दिल्ली विकास प्राधिकरण की कार्यवाही के बाद बेघर हुए वकील हसन को कानूनी तौर पर जायज आवास की व्यवस्था करवाई जाएगी। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पहुंचाने की पेशकश भी की गई है।
उन्होंने कहा कि वकील हसन के परिवार को जिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है, वह निसंदेह दुखद है। कानूनी पहलुओं पर विचार विमर्श कर वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में हूं। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना से भी पूरे मामले में हस्तक्षेप करने का निवेदन किया गया है। ताकि उनके परिवार को न्याय मिल सके। वकील हसन 'रैट होल माइनर' हैं, जिनके घर को डीडीए ने अतिक्रमण हटाने के एक अभियान के दौरान ढहा दिया है। मामला तूल पकड़ने पर उन्हें उन्हें नरेला में एक घर देने की पेशकश की गई, लेकिन उन्होंने वहां घर लेने से इंकार कर दिया। इसके बाद सांसद मनोज ने उनके परिवार वालों से मिले और कहा कि हसन को यहां इधर ही घर दिया जाएगा। भाजपा उन्हें न्याय दिलाने की पूरी कोशिश कर रही है। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को जब इस बारे में पता चला कि हसन सिलकियारा टनल से मजदूरों को बचाने वाली टीम का हिस्सा थे, तो उन्होंने दिल्ली विकास प्राधिकरण से उन्हें मुफ्त घर देने को कहा है।