{"_id":"581b37b94f1c1b5e384379e1","slug":"rashtreey-lok-adalat-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए सूचीबद्ध करें मामले’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए सूचीबद्ध करें मामले’
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Fri, 04 Nov 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 12 नवंबर को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत में लोगों को लाभान्वित करने के लिए अधिक से अधिक मामले सूचीबद्ध किए जाएं। जिलाधिकारी एनपी सिंह ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में बैठक कर अधिकारियों को इस बाबत दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ग्राम, ब्लॉक, तहसील, व जिला मुख्यालय पर अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि लोक अदालत के बारे में लोगों को जानकारी मिल सके। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से लेकर स्कूल अध्यापकों, स्वास्थ्य विभाग के एएनएम व आशा वर्करो को भी प्रचार-प्रसार में लगाया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि लोक अदालत में भूमि अध्याप्ति, बैंक वसूली, किरायेदारी, उपभोक्ता फोरम, कर वसूली, सेवानिवृत्ति परिलाभ, पंजीयन एवं स्टाम्प, केबल नेटवर्क, मेढ़बंदी व दाखिल खारिज, पर्यावरण, प्रदूषण, अध्यापकों के वेतन व भुगतान, राशन कार्ड, बीपीएल जाति एवं आय प्रमाण पत्र, सेवा एवं श्रम विवाद, आयकर, पुलिस अधिनियम, मोटर यान अधिनियम, मनोरंजन कर, समेत वादों का निस्तारण किया जाएगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी केशव कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट ग्रेटर नोएडा अंजनी कुमार, अमित सिंह, विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन