फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rashtrapati Bhavan and VIP areas will water crisis due to less water supply from haryana

दिल्ली में पानी के लिए मचेगा हाहाकार, वीआईपी इलाकों समेत राष्ट्रपति भवन पर पड़ेगा असर

Sat, 19 May 2018 10:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 19 May 2018 10:35 AM IST
विज्ञापन
Rashtrapati Bhavan and VIP areas will water crisis due to less water supply from haryana
फाइल फोटो
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चेतावनी दी है कि अगर हरियाणा ने दिल्ली को होने वाली पानी की सप्लाई रोकी गई तो राष्ट्रपति भवन समेत एनडीएमसी और दूसरे वीवीआईपी इलाकों को जल संकट का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


उपराज्यपाल अनिल बैजल व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को पत्र लिखने के दूसरे दिन शुक्रवार को केजरीवाल ने इस बारे में प्रधानमंत्री को खत भेजा है। इसमें केजरीवाल ने दिल्ली में पानी की मौजूदा स्थिति का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री से गुजारिश की है कि वह हरियाणा को पानी की सप्लाई सामान्य रखने को कहें।
विज्ञापन


केजरीवाल ने आशंका जाहिर की है कि इससे दिल्ली की कानून एवं व्यवस्था बिगड़ सकती है। अरविंद केजरीवाल ने अपने पत्र में लिखा है कि 1996 से हरियाणा दिल्ली को 1,133 क्यूसेक पानी दे रहा है। लेकिन 22 साल में पहली बार हरियाणा ने पिछले दिनों दिल्ली के हक के खिलाफ जाकर पानी की सप्लाई को रोका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी कम मिलने से चंद्रावल वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट पर असर पड़ेगा। इसका सीधा असर राष्ट्रपति भवन समेत एनडीएमसी के वीआईपी इलाकों, जिसमें संसद परिसर, दूतावासों, रेलवे स्टेशन, अस्पतालों में भी पानी की सप्लाई प्रभावित होगी।

Rashtrapati Bhavan and VIP areas will water crisis due to less water supply from haryana
फाइल फोटो
अरविंद केजरीवाल ने आगे लिखा है कि सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा को 21 मई तक तय मात्रा में पानी भेजने का निर्देश दिया है। लेकिन इसके बाद यदि हरियाणा पानी की आपूर्ति कम करता है तो इससे दिल्ली में पानी की कमी पैदा होगी। 

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को बताया है कि सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को अपर यमुना रिवर बोर्ड के पास जाने के निर्देश दिया है। बोर्ड के सामने दिल्ली सरकार एक आवदेन भी दे चुका है, लेकिन इसमें काफी वक्त लग सकता है।

केजरीवाल ने प्रधानमंत्री से गुजारिश की है कि वह अपने कार्यालय को निर्देश दें कि वह हरियाणा से पानी की सप्लाई जारी रखने को कहे। जिससे दिल्ली में गरमी के दिनों में जल संकट न खड़ा हो।      

बता दें कि बृहस्पतिवार को अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल अनिल बैजल व हरियाणा के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। दोनों पत्रों में केजरीवाल ने दिल्ली के जल संकट का जिक्र करते हुये हरियाणा से पानी की सप्लाई सामान्य रखने की बात कही थी।      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed