फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rashmika Mandanna case Deepfake video made of famous cricketer daughter too

Rashmika Mandanna: प्रसिद्ध क्रिकेटर की बेटी का भी बना डीपफेक वीडियो... शौक के लिए घिनौना काम करता है आरोपी

Tue, 14 Nov 2023 10:34 AM IST
शाहरुख खान पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 14 Nov 2023 10:34 AM IST
सार

प्रसिद्ध क्रिकेटर की बेटी का भी डीपफेक वीडियो बना हुआ है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आरोपी युवक को बिहार से पकड़ लिया है। साउथ की अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की डीपफेक वीडियो बनाने वाले आरोपी ने ही देश के एक प्रसिद्ध क्रिकेटर की बेटी की भी डीपफेक वीडियो बनाया हुआ है।

विज्ञापन
Rashmika Mandanna case Deepfake video made of famous cricketer daughter too
रश्मिका मंदाना(फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ की अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की डीपफेक वीडियो बनाने वाले आरोपी ने देश के एक प्रसिद्ध क्रिकेटर की बेटी की भी डीपफेक वीडियो बना रखी है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से क्रिकेटर की बेटी की डीपफेक वीडियो बरामद की है। क्रिकेटर की बेटी की वीडियो वायरल तो हुई है, मगर ज्यादा बड़े पैमाने पर नहीं हुई। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आरोपी युवक को बिहार से पकड़ लिया है। स्पेशल सेल की टीमें आरोपी से सोमवार देर रात पूछताछ कर रही थीं कि वीडियो बनाने में आरोपी का अकेले का ही हाथ है या उसके पीछे कोई और है।
विज्ञापन


स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों के अनुसार, साउथ की अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की डीपफेक वीडियो मामले में आईएफएसओ में शुक्रवार को एफआईआर दर्ज की गई। स्पेशल सेल ने मेटा कंपनी (फेसबुक-इंस्टाग्राम) से उस खाते का यूनिफॉर्म रिर्सोस लोकेटर मांगा था, जिससे रश्मिका मंदाना की डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल 6 नवंबर को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें रश्मिका मंदाना लिफ्ट में नजर आ रही हैं। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को बिहार से पकड़ लिया गया है।

आरोपी ने बताया कि उसने शौक पूरा करने के लिए ऐसा किया है। शौक के लिए ही उसने क्रिकेटर की बेटी की डीपफेक वीडियो बनाई थी। पुलिस को जांच में पता लगा है कि वीडियो जारा पटेल नामक फिल्म अभिनेत्री की है। ये अभिनेत्री इंग्लैंड में रहती हैं। 

 

आरोपी ने उनके शरीर पर रश्मिका का चेहरा लगा दिया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो को देखने से ये पता नहीं लगता है कि ये नकली वीडियो है। गौर से देखने पर ही वीडियो के नकली होने का पता लगता है। बताया जा रहा है कि इस मामले में दिल्ली पुलिस एक-दो दिन में खुलासा करेगी।

 

रश्मिका ने यह लिखा था
अभिनेत्री रश्मिका ने 6 नवंबर को सोशल मीडिया पर लिखा कि मेरी डीपफेक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसके बारे में बात करते हुए मुझे बेहद दुख हो रहा है। ईमानदारी से कहूं तो एआई सिर्फ मेरे लिए ही नहीं, बल्कि हममें से हर एक के लिए बेहद डरावना है, जो इस टेक्नोलॉजी के मिस यूज की वजह से खतरे में आ गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed