{"_id":"5a4a58ee4f1c1b96698bc37f","slug":"rashan-shops-in-delhi-will-be-online","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीवालों को केजरीवाल सरकार ने दिया तोहफा, ऑनलाइन हुईं राशन की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीवालों को केजरीवाल सरकार ने दिया तोहफा, ऑनलाइन हुईं राशन की दुकानें
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 02 Jan 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल पर दिल्ली सरकार ने राशन की सभी दुकानों को ऑनलाइन कर दिया है, वहीं इन्हें बायोमेट्रिक सिस्टम से भी लैस किया गया है। इससे राशन की दुकानों में पोर्टेबिलिटी लागू हो गई है। अब उपभोक्ता दिल्ली की किसी भी दुकान से राशन खरीद सकेंगे। एक महीने के ट्रायल के बाद फरवरी से यह प्रणाली पूरी दिल्ली में काम करने लगेगी।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के मंत्री इमरान हुसैन ने बताया कि सोमवार से दिल्ली सरकार ने 2254 सरकारी राशन की दुकानों पर खरीददारों के लिये ई-प्वाइंट ऑफ सेल डिवाइस चालू कर दी है। इससे राशन की खरीद-फरोख्त की ऑन लाइन मॉनीटरिंग हो सकेगी। खास बात यह कि ई-डिवाइस से ही नापतौल को भी जोड़ा गया है।
विज्ञापन
इससे पात्र व्यक्तियों तक राशन पहुंचाने के साथ घटतौली पर भी नकेल कसी जा सकेगी। हुसैन ने बताया कि जनवरी महीने में इस सिस्टम का ट्रायल होगा। इस दौरान अगर किसी के पास आधार नहीं है या बायोमेट्रिक सिस्टम से मैच नही करता तो उसे तीन महीने की छूट मिलेगी। इस दौरान जांच करके उसे सिस्टम में लाया जाएगा।
विज्ञापन
फरवरी से इसे पूरी दिल्ली में लागू कर दिया जाएगा। इमरान हुसैन के मुताबिक, सभी 2254 दुकानों में पोर्टबिलिटी लागू होने से उपभोक्ता किसी भी दुकान से राशन खरीद सकते हैं। फिलहाल करीब 72.78 लाख लाभार्थी हैं। सिस्टम में दिव्यांगों व दूसरे लाचार लाभार्थियों को भी सहूलियत दी गई है। अगर वे किसी को नॉमिनेट कर देता है तो वह राशन लेकर जा सकेगा।
दुकानदारों का कमीशन भी बढ़ाएगी सरकार
इमरान हुसैन ने बताया कि दुकानदारों का कमीशन 70 पैसे प्रति किलो से बढ़ाकर 2 रुपये करने की योजना है। पिछली बार 2014 में इसे 35 पैसे से 70 पैसे किया गया था। कमीशन बढ़ाने से दुकानदारों की आमदनी 45 हजार रुपये हो जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे भ्रष्टाचार पर भी लगाम लगेगी।