{"_id":"cd216eac89b19ae015cbe9111bcb002b","slug":"rapist-asi-got-bail","type":"story","status":"publish","title_hn":" दुष्कर्म के आरोपी ASI को जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के आरोपी ASI को जमानत
अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 12 Feb 2014 11:05 PM IST
विज्ञापन
अदालत ने दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार आरोपी सब इंस्पेक्टर को मंगलवार को जमानत दे दी।
विज्ञापन
आरोपी एसआई पर शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म व उसकी वीडियोग्राफी करने का आरोप है।
पुलिस ने अदालत के आदेश पर तीन फरवरी को एसआई के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था।
यह भी पढ़ें: दरवाजा खोलने में हुई देरी, तो मां को गोली मार दी
साकेत जिला अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राजीव बंसल ने आरोपी वरुण झा को 50 हजार रुपये के निजी मुचलके व इतनी राशि के एक जमानती की शर्त पर जमानत दे दी।
अदालत ने वरुण झा को दिल्ली न छोड़ने और जांच में सहयोग करने की हिदायत दी है।