फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   RapidX Common people will be able to travel in Namo Bharat from Saturday

RapidX : आज से नमो भारत में आमजन कर सकेंगे सफर, आने वाले वक्त में और कितने आरआरटीएस कॉरिडोर बढ़ाएंगे रफ्तार?

Sat, 21 Oct 2023 01:18 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 21 Oct 2023 01:18 AM IST
सार

ट्रेन में आमजन आज सुबह 6 बजे से सफर कर सकेंगे। साहिबाबाद से दुहाई डिपो स्टेशन तक का सफर करने के लिए यात्रियों को 50 रुपये खर्च करने पड़ेंगे हालांकि न्यूनतम किराया महज 20 रुपये होगा।

विज्ञापन
RapidX Common people will be able to travel in Namo Bharat from Saturday
रैपिड ट्रेन - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साहिबाबाद रैपिडएक्स स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर देश की पहली नमो भारत (रैपिडएक्स) ट्रेन को कल रवाना कर दिया। इसके बाद पीएम ने टिकट लेकर नमो भारत ट्रेन में सफर किया। ट्रेन में आमजन आज सुबह 6 बजे से सफर कर सकेंगे। साहिबाबाद से दुहाई डिपो स्टेशन तक का सफर करने के लिए यात्रियों को 50 रुपये खर्च करने पड़ेंगे हालांकि न्यूनतम किराया महज 20 रुपये होगा।

विज्ञापन

बुधवार को एनसीआरटीसी के अधिकारियों ने रैपिडएक्स ट्रेन की किराया दरें घोषित कर दी थीं। प्रीमियम कोच का सफर महंगा होगा। इस कोच में सफर करने के लिए यात्रियों को दोगुना किराया देना होगा। साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक जाने के लिए 100 रुपये किराया चुकाना होगा। 90 सेंटीमीटर तक ऊंचाई वाले बच्चे अपने परिजनों के साथ मुफ्त सफर कर सकेंगे। हर यात्री अपने साथ 25 किलोग्राम तक का लगेज ले जा सकेगा। ट्रेन सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक चलाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा, गुड़गांव और फरीदाबाद तक भी जाएगी रैपिडएक्स
रैपिडएक्स ट्रेन सिर्फ दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ को ही नहीं, बल्कि पूरे एनसीआर के शहरों को रफ्तार देगी। एनसीआरटीसी की प्लानिंग दो चरणों में कुल आठ कॉरिडोर पर रैपिडएक्स ट्रेनें चलाने की है। पहले चरण में दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर के अलावा दिल्ली से वाया गुरुग्राम होते हुए अलवर तक और दिल्ली से पानीपत तक दो और कॉरिडोर बनाकर ट्रेनों का परिचालन शुरू करने की है। दिल्ली से गुरुग्राम कॉरिडोर पर अलाइनमेंट तय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

दूसरे चरण में इन कॉरिडोर पर शुरू होगा काम
जल्द ही दिल्ली-गुरुग्राम-अलवर कॉरिडोर पर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसके बाद पहले चरण के दिल्ली-पानीपत कॉरिडोर पर काम शुरू होगा। इन तीन कॉरिडोर का निर्माण पूरा होने के बाद दूसरे चरण में पांच कॉरिडोर बनाए जाएंगे। दूसरे चरण में दिल्ली-फरीदाबाद-पलवल कॉरिडोर, गाजियाबाद-खुर्जा कॉरिडोर, दिल्ली-बहादुरगढ़-रोहतक कॉरिडोर, गाजियाबाद-हापुड़ कॉरिडोर, दिल्ली-शाहदरा-बडौत कॉरिडोर का काम शुरू होगा। दोनों चरण पूरे हो जाने से यूपी के पांच जिले गाजियाबाद, मेरठ, खुर्जा, हापुड़ और बागपत रैपिडएक्स कॉरिडोर से जुड़ जाएंगे।

एप, काउंटर और वेंडिंग मशीन से खरीद सकेंगे टिकट
यात्री प्रवेश द्वार से रैपिडएक्स का टिकट मोबाइल एप्लीकेशन, टिकट काउंटर और टिकट वेंडिंग मशीन के माध्यम से ले सकेंगे। मोबाइल एप से टिकट बुक करने पर उन्हें एक क्यूआर कोड मिलेगा, जिसे स्टेशन पर लगे स्कैनर में स्कैन करना होगा। इसके बाद प्रवेश के लिए द्वार खुल जाएगा और यात्री प्लेटफार्म पर जाने के लिए अंदर दाखिल हो सकेंगे। प्लेटफार्म की तरफ प्रवेश करने से पहले यात्री और उसके सामान की जांच उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (यूपीएसएसएफ) करेगी। इसके बाद यात्री को प्लेटफार्म की तरफ भेजा जाएगा। इन सभी प्रक्रिया में महज दो मिनट लगेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed