फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rapido Driver Stabbed to Death in Rohini

Murder in Delhi: रोहिणी में दिनदहाड़े चाकू से गोदकर रैपिडो चालक की हत्या, इलाके में मची सनसनी

Wed, 10 Sep 2025 08:16 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 10 Sep 2025 08:16 AM IST
सार

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-26 में केएन काटजू मार्ग पर रैपिडो चालक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने घटनास्थल से दो बाइक बरामद की है। दूसरी बाइक के मालिक की पहचान कर रही है। आपसी रंजिश का शक है।

विज्ञापन
Rapido Driver Stabbed to Death in Rohini
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Freepik

विस्तार

केएन काटजू मार्ग के रोहिणी सेक्टर-26 में मंगलवार सुबह सरेराह रैपिडो चालक गाजियाबाद के लोनी स्थित राजीव गार्डन निवासी रज्जब (30) की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। युवक के शरीर पर कई चाकू व चोट के निशान मिले हैं। केएन काटजू मार्ग थाना पुलिस ने हत्या समेत अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया, मंगलवार सुबह 6.15 बजे रोड पर हादसा होने की जानकारी मिली। जांच में युवक के शरीर पर चाकू के कई निशान हैं। पास ही दो बाइक गिरी हुई थी। बाइक के फिसलने के निशान भी मिले।
विज्ञापन


मृतक के पास से मिले दस्तावेज से उसकी पहचान की गई। जिस तरह से युवक की हत्या की गई है, इससे पुलिस को आपसी रंजिश का शक जाहिर हो रहा है। जांच में पता चला है कि वह किसी सवारी को लेकर रोहिणी इलाके में आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी बाइक के मालिक की पहचान में जुटी पुलिस : पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल के पास से दो बाइक मिली है उनमें से एक बाइक रज्जब के नाम से रजिस्टर है, जबकि दूसरी बाइक के मालिक के बारे में पता नहीं चल पाया है। पुलिस उसके नंबर के जरिए मालिक की पहचान करने में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed