फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rapid Rail Corridor Special development area declared in 500 acres near Duhai Depot

Rapid Rail: दुहाई डिपो के पास 500 एकड़ में घोषित किया विशेष विकास क्षेत्र, निवेशकों को लुभाएगा यह क्षेत्र

Fri, 11 Aug 2023 06:40 AM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 11 Aug 2023 06:40 AM IST
सार

एनसीआरटीसी के प्लानिंग विभाग के साथ मिलकर जोनल प्लान बनाया जाएगा। इसमें तय किया जाएगा कि 500 एकड़ क्षेत्र में ग्रुप हाउसिंग, व्यावसायिक संस्थान, औद्योगिक क्षेत्र कहां बनेंगे। 

विज्ञापन
Rapid Rail Corridor Special development area declared in 500 acres near Duhai Depot
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के पहले रैपिड रेल कॉरिडोर के आसपास निवेशकों का नया ठिकाना बनेगा। जीडीए ने दुहाई डिपो के आसपास 250 से बढ़ाकर अब 500 एकड़ क्षेत्र को विशेष विकास क्षेत्र घोषित कर दिया है। इस विशेष विकास क्षेत्र का जोनल प्लान बनाने के लिए जीडीए ने कंसलटेंट एजेंसी को नियुक्त कर दिया है। एनसीआरटीसी के प्लानिंग विभाग के साथ मिलकर जोनल प्लान बनाया जाएगा। इसमें तय किया जाएगा कि 500 एकड़ क्षेत्र में ग्रुप हाउसिंग, व्यावसायिक संस्थान, औद्योगिक क्षेत्र कहां बनेंगे। इनके अलावा सड़क, पार्क और अन्य सामुदायिक सुविधाओं के लिए भी भू-उपयोग तय किया जाएगा।

विज्ञापन

निवेशकों को आकर्षित करने के लिए जीडीए ने यह विशेष विकास क्षेत्र तय किया है। आने वाले समय में दुहाई और इसके आसपास का क्षेत्र ऐसा होगा जहां क्षेत्र की सबसे बेहतर तीन कनेक्टिविटी मिलेगी। दिल्ली-मेरठ हाईवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के अलावा यहां रैपिडेक्स रेल का डिपो भी तैयार हो चुका है। इसके अलावा नार्दन पेरिफेरल रोड और राजनगर एक्सटेंशन होते हुए मेरठ रोड को एलिवेटेड रोड से जोड़ने वाली सर्कुलर रोड भी इसी क्षेत्र में बनाई जाएगी।

दूसरी ओर, रैपिडेक्स ट्रेनों से रात के वक्त माल ढुलाई भी शुरू किए जाने पर मंथन किया जा रहा है। ऐसे में इस क्षेत्र के न केवल निवासियों को आवागमन में सहूलियत होगी, बल्कि बड़ी कंपनियां अपने वेयरहाउस भी यहां बना सकती हैं। इसी वजह से जीडीए ने यहां स्पेशल डेवलपमेंट क्षेत्र घोषित किया है। शुरुआती दौर में जीडीए ने मास्टर प्लान-2031 में 250 एकड़ का क्षेत्र चयनित किया था, जीडीए के अधिकारियों का कहना है कि अब इसे बढ़ाकर 500 एकड़ कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीआरटीसी का प्लानिंग विभाग बनाएगा जोनल प्लान
जीडीए के नगर नियोजक राजीव रतन का कहना है कि 500 एकड़ में घोषित किए गए विशेष विकास क्षेत्र का जोनल प्लान बनाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। इसके लिए एनसीआरटीसी (नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन) के नियोजन अनुभाग के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। इसके लिए सर्वे भी शुरू कर दिया गया है। दुहाई डिपो के आसपास चिह्नित किए गए क्षेत्र में आवासीय, व्यावसायिक, औद्योगिक, वेयरहाउस आदि श्रेणी के लिए कितने फीसदी जमीन तय की जाएगी, यह भी जोनल प्लान में तय हो जाएगा। इसके अनुसार उसका भू-उपयोग भी तय दिया जाएगा, ताकि निवेशक इन क्षेत्रों में जमीन खरीदकर निवेश कर सके।

विज्ञापन

रैपिडेक्स रेल के दुहाई डिपो के पास विशेष विकास जोन को घोषित करने के बाद अब जोनल प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। जीडीए के टाउन प्लानिंग अनुभाग की ओर से जल्द ही यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इस क्षेत्र में अलग-अलग पॉकेट में आवासीय, व्यावसायिक और औद्योगिक गतिविधियां संचालित हो सकेंगी। -राकेश कुमार सिंह, जीडीए उपाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed