फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rapid metro will increase rent

अब महंगा हो जाएगा रैपिड मेट्रो का सफर

Wed, 30 Jul 2014 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजला, गुड़गांव Updated Wed, 30 Jul 2014 09:56 PM IST
विज्ञापन
rapid metro will increase rent

देश की पहली प्राइवेट मेट्रो (रैपिड मेट्रो) से सफर करना एक अगस्त से महंगा हो जाएगा। महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए यह एक और बड़ा झटका है।

विज्ञापन


बुधवार को रैपिड मेट्रो रेल गुड़गांव प्रबंधन ने यात्री किराए में वृद्धि को अंतिम रूप से मंजूरी दे दी है। अब रैपिड मेट्रो के किसी भी स्टेशन पर जाने के लिए यात्रियों को फ्लैट किराया 20 रुपये चुकाना होगा। अभी यह किराया 12 रुपये है।
विज्ञापन


यात्रियों की कम संख्या से रैपिड मेट्रो रेल प्रबंधन काफी परेशानी महसूस कर रहा था। घाटे की भी बात कही जा रही थी। रैपिड मेट्रो की माली हालत का हवाला देकर प्रबंधन ने हरियाणा सरकार को कुछ दिनों पहले पत्र लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से किराया बढ़ाने की मंजूरी रैपिड मेट्रो को कुछ दिनों पहले ही मिल गई थी। बुधवार को रैपिड मेट्रो की फेयर कमेटी ने बढ़े किराए की घोषणा कर दी। सरकार ने रैपिड मेट्रो को अधिक से अधिक 23 रुपये तक किराया बढ़ाने की अनुमति दी थी। प्रबंधन ने शुरूआत में ही यह साफ कर दिया था कि वह 12 और 23 रुपये के बीच ही यात्री किराया रखेगा।


14 नवंबर, 2013 को गुड़गांव में रैपिड मेट्रो का संचालन शुरू हुआ था। प्रबंधन ने रोजाना कम से कम 80 हजार यात्रियों का लक्ष्य निर्धारित किया था। मगर ऑपरेशन के आठ माह बाद भी रैपिड मेट्रो लक्ष्य की आधी संख्या तक ही यात्री जुटा पाया।

अंत में प्रबंधन को किराया बढ़ाने की अनुमति के लिए सरकार को लिखना पड़ा। रैपिड मेट्रो प्रवक्ता ने कहा अभी रैपिड मेट्रो जो किराया ले रही है वह ऑफर किराया है। फिलहाल अब एक अगस्त से इसे 20 रुपये निर्धारित कर दिया गया है। रैपिड मेट्रो फेज-1 परियोजना के अंतर्गत छह स्टेशनों के बीच दौड़ रही है। इसके दूसरे फेज के कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed