फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rapid metro: Gateway tower station to open soon

छठा स्टेशन करेगा यहां की राह आसान

Fri, 21 Mar 2014 05:14 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 21 Mar 2014 05:14 PM IST
विज्ञापन
Rapid metro: Gateway tower station to open soon

गुड़गांव में काफी समय से निर्माणाधीन रैपिड मेट्रो का गेटवे टावर स्टेशन जल्द ही खुल सकता है।

विज्ञापन


रैपिड मेट्रो रेल प्रबंधन का कहना है कि इस स्टेशन का निर्माण पूरा हो गया है। इसे फाइनल टच भी दिया जा चुका है। जल्द ही स्टेशन के निरीक्षण के लिए कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी (सीएमआरएस) को आमंत्रित किया जाएगा।

देश की पहली प्राइवेट रैपिड मेट्रो प्रथम चरण में गुड़गांव में गत 14 नवंबर से सेवा दे रही है। फेज-1 में कुल छह स्टेशन हैं, मगर अभी पांच पर ही उसका स्टॉपेज है।
विज्ञापन


गेटवे टावर स्टेशन अभी परिचालन के लिए नहीं खुला है। रैपिड मेट्रो की प्रवक्ता का कहना है कि सब काम पूरा हो चुका है। लिफ्ट, एस्केलेटर, टिकट विंडो सब तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेटवे टावर स्टेशन खुलने से यात्रियों को काफी लाभ होगा। रैपिड मेट्रो में रोज औसतन 22-23 हजार यात्री चलते हैं। गेटवे टावर स्टेशन पर स्टॉपेज के बाद यात्रियों के लिए साइबर सिटी पहुंचना काफी आसान होगा। अभी यह सिकंदरपुर, डीएलएफ फेज-2, डीएलएफ फेज-3, वोडाफोन बेलवेडरे टावर और माइक्रोमैक्स मॉल्सरी एवेन्यू स्टेशन पर रुकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed