{"_id":"6260699d56cac7a8f9dc599d735c309c","slug":"rapid-meto-s-new-station-in-cyber-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुत मददगार होगा रैपिड मेट्रो का साइबर सिटी स्टेश्ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहुत मददगार होगा रैपिड मेट्रो का साइबर सिटी स्टेश्ान
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 13 Apr 2014 09:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैपिड मेट्रो के साइबर सिटी स्टेशन के खुलने का सभी को बेसब्री से इंतजार है। रैपिड मेट्रो प्रबंधन का दावा है कि स्टेशन पूरी तरह से तैयार हो चुका है। सिर्फ कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी के अनुमति का इंतजार है।
विज्ञापन
उनकी अनुमति मिलते ही स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव होने लगेगा। रैपिड मेट्रो की प्रवक्ता ने बताया कि जल्द ही निरीक्षण का काम शुरू हो जाएगा। तकरीबन चार से पांच बार इसका जायजा लिया जाएगा। कुल मिलाकर इसी माह स्टेशन को खोल दिया जाने की संभावना है।
विज्ञापन
साइबर सिटी स्टेशन के खुलने से हजारों यात्रियों को फायदा होगा। वहीं मेट्रो प्रबंधन को अपने कुल यात्रियों की संख्या में भी 20 से 30 प्रतिशत वृद्धि की संभावना भी जताई जा रही है।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने बताया कि रैपिड मेट्रो का साइबर सिटी स्टेशन शहर के बीचोंबीच है। यह दो दिशाओं को फुटओवर ब्रिज के माध्यम से जोड़ेगा।
पहला फुटओवर ब्रिज साइबर हब को और दूसरा शिप बिल्डिंग को कनेक्ट करेगा। इससे उस दिशा के ऑफिसों में पहुंचना आसान हो जाएगा। वहीं आसपास के अपार्टमेंट में रहने वालों की भी राह आसान हो जाएगी।