कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने युवती (23) के साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।
युवती ने अदालत में अपनी शिकायत दी। अदालत के आदेश पर थाना कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस में दर्ज शिकायत में 23 वर्षीय युवती ने बताया कि वह यूपी के जिला गौतमबुद्ध नगर की निवासी है। युवती का आरोप है कि वह नौकरी की तलाश में थी।
होटल में बुलाकर पिलाया नशीला कोल्ड ड्रिंक
इस दौरान वह फरीदाबाद के भनकपुर गांव निवासी बलराम उर्फ बलदेव के संपर्क में आई। युवक ने युवती से नौकरी दिलाने की बात कही थी।
आरोप है कि 20 सितंबर को उसे नौकरी देने के बहाने बलदेव ने बुलाया और एक होटल में ले जाकर कोल्ड ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।
इसके बाद आरोपी ने युवती से दुष्कर्म किया। युवती का आरोप है कि जब उसने विरोध किया तो यह बात किसी को न बताने की बात कह कर जान से मारने की धमकी दी। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में आगे की कार्रवाई में लगी है।