फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   'Raped and killed in a sewer thrown naked corpse'

'रेप किया और मारकर नाले में फेंक दी नग्न लाश'!

Sun, 26 Apr 2015 07:35 AM IST
Updated Sun, 26 Apr 2015 07:35 AM IST
विज्ञापन
'Raped and killed in a sewer thrown naked corpse'

न्यू उस्मानपुर इलाके में शनिवार दोपहर नाले से करीब 25 साल की एक महिला का नग्न हालत में शव मिला। फिलहाल मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


मृतका के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की गई। घटना स्थल से चंद कदमों की दूरी पर एक जोड़ी कपड़े भी बरामद हुए।
विज्ञापन


संभव है कि ये कपड़े इसी महिला के हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

नाले में पड़ी मिली नग्न लाश

'Raped and killed in a sewer thrown naked corpse'

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शनिवार दोपहर करीब 2:10 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि शास्त्री पार्क मेट्रो ट्रेनिंग सेंटर के पास नाले में एक महिला का शव पड़ा है।


खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। करीब 25 साल की महिला का शव तीन से चार दिन पुराना लग रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

अधिकारियों का कहना था कि उसके शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि गला घोंटकर उसकी हत्या कर शव को नाले में फेंका गया है। फिलहाल महिला की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed