{"_id":"5cc0591dbdec221455450b8f","slug":"rape-with-minor-on-gun-point-in-hathin","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन प्वाइंट पर नाबालिग लड़की से सामुहिक दुष्कर्म, दो के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन प्वाइंट पर नाबालिग लड़की से सामुहिक दुष्कर्म, दो के खिलाफ केस दर्ज
Wed, 24 Apr 2019 06:14 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हथीन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हथीन
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 24 Apr 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार की शाम जंयती मोड के निकट कार सवार दो युवकों ने एक नाबालिग लडकी के साथ गन प्वाइंट पर सामुहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संदर्भ में पीड़िता की शिकायत पर हथीन थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दोनों आरोपी बहीन थाना क्षेत्र के दो अलग अलग गांवों कोट और आलीमेव के निवासी हैं। जबकि पीड़िता हथीन थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम करीब साढ़े छह बजे हथीन थाना क्षेत्र की एक 15 वर्षिया लडकी अपने गांव जाने के लिए जयंती मोड़ पर सवारी का इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन
बताया जाता कि इसी समय एक कार उसके पास आकर रूकी , जिसमें दो युवक थे। उक्त युवकों ने उसे उसके गांव छोडने के बहाने से कार में बिठा लिया। जयंती मोड़ से कुछ दूर चलने के बाद युवकों ने कार को रोक लिया और कट्टा दिखा कर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
इस मामले के जांच अधिकारी प्रवीण ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है , जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। उन्होंने बताया कि पीड़िता का स्थानीय अदालत में बयान दर्ज करा दिए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।