फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rape victim was threatened with a knife on the neck, we will kill you when you inform the police

दहशत में गैंगरेप पीड़िता ने खुद को किया कमरे में बंद, गर्दन पर चाकू रखकर दी थी धमकी

Mon, 25 Apr 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 25 Apr 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
rape victim was threatened with a knife on the neck, we will kill you when you inform the police
रेप - फोटो : DEMO Pics

एक्सपोर्ट कंपनी कर्मचारी महिला गैंगरेप के बाद से डिप्रेशन में है। उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया है। वारदात के बाद उसकी गर्दन पर चाकू रख उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी। कहा गया था कि पुलिस को बताया तो मार डालेंगे।

विज्ञापन


इस वजह से रात में महिला ने पुलिस से शिकायत नहीं की थी, वह दहशत में थी। दूसरी तरफ, विजयनगर पुलिस आरोपियों के बारे में सुराग मिलने और दो दिन के भीतर खुलासा करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि वह 15 साल से नोएडा की कंपनी में नौकरी कर रही है। ममेरे भाई के साथ अक्सर वह कंपनी से बाइक पर घर लौटती थी। शनिवार रात एनएच-24 पर जाम लगा देख ममेरे भाई ने सोचा कच्चे रास्ते से वह प्रताप विहार से होते हुए घर चले जाएंगे, लेकिन पांचों युवकों ने उन्हें रोक लिया और वारदात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता अब भी कंपनी जाने से डर रही है

rape victim was threatened with a knife on the neck, we will kill you when you inform the police
रेप - फोटो : DEMO Pics

वह अब कंपनी भी जाने से डर रही है। डॉक्टरों ने उसे कुछ दिन घर पर ही आराम करने की सलाह दी है। वारदात के वक्त महिला का मोबाइल भी घटनास्थल पर गिर गया था। महिला ने अंदेशा जताया है कि मोबाइल भी बदमाशों के पास ही होगा।

एसओ विजयनगर सुरेंद्र यादव ने बताया कि रेप पीड़िता के भाई ने आरोपियों के हुलिए के बारे में बताया है। इसके अलावा पुलिस घटनास्थल के आसपास घूमने वाले संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

तीन टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। उम्मीद है कि आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार तक घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। घटनास्थल और वहां आसपास के रास्तों पर पुलिस गश्त बढ़ाई गई है।

कहां थी गाजियाबाद पुलिस

rape victim was threatened with a knife on the neck, we will kill you when you inform the police
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला

घटनास्थल नोएडा और गाजियाबाद पुलिस का बॉर्डर है। एनएच-24 होने के कारण पुलिस की कई पीसीआर वहां गश्त पर रहती हैं। बावजूद इसके गैंगरेप हो गया और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। लोगों का आरोप है कि पुलिसवाले गश्त करने के बजाय आराम फरमाते रहते हैं।

नोएडा की निजी कंपनी में जॉब करने वाली सुमन निवासी विजयनगर का कहना है कि वह हर रोज शाम को स्कूटी से ऑफिस से घर आती है, घटना के बाद वह डरी हुई है।

कविनगर की प्रतिभा ने बताया कि उसे सुबह अखबार में खबर पढ़कर वारदात का पता चला, वह नोएडा में जॉब करती है और देर शाम कार से घर आती है। अब उसे डर लग रहा है।

पहले भी हुईं वारदात
- नोएडा से एक किशोरी को अगवा कर रेप किया गया था। उसे हाईवे पर फेंककर आरोपी भाग गए थे।
- स्नैपडील कर्मचारी दीप्ति सरना को देर शाम ही ऑटो में अगवा कर हरियाणा ले जाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed