फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rape victim dead bodies hung on noose

रेप पीड़िता की हत्या कर फंदे से लटका दिया शव

Sat, 18 Jul 2015 08:43 AM IST
Updated Sat, 18 Jul 2015 08:43 AM IST
विज्ञापन
Rape victim dead bodies hung on noose

बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव में बलात्कार पीड़िता की हत्या कर शव उसी के घर में पंखे के कुंदे से लटका दिया। रात में बारिश आने पर जब बच्चे उठे तो उन्होंने अपनी मां की लाश लटकी हुई देखी।

विज्ञापन


परिजनों ने बलात्कार के आरोपी और उसके भाई पर हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।

मृतका के पति ने पुलिस को बताया कि 17 नवंबर 2013 को उसकी 35 वर्षीय पत्नी घर पर अकेली थी। तभी गांव के ही आरोपी सुनील पुत्र धर्मपाल ने उसके साथ बलात्कार किया था।
विज्ञापन

जमानत पर छूटा आरोपी बना रहा था फैसले को दबाव

Rape victim dead bodies hung on noose

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। विवेचना के बाद कोर्ट में चार्जशीट पेश की। कोर्ट में मृतका ने आरोपी के खिलाफ बयान दिए थे।


आपको बता दें कि करीब 10 माह पहले सुनील जेल से जमानत पर रिहा हुआ था। तब से लगातार सुनील और उसका भाई जितेंद्र उर्फ भूरे पुत्र धर्मपाल फैसले का दबाव बना रहे थे।

मृतका के परिजों का आरोप है कि 15 जुलाई को जितेंद्र उर्फ भूरे ने मृतका के पिता को फोन किया और आरोपी ने दो दिन में पीड़िता की हत्या करने की धमकी दी थी।

बच्चे उठे तो देखा लटक रही थी मां की लाश

Rape victim dead bodies hung on noose

मृतका के पति ने बताया कि गुरुवार रात वह घेर में सो रहा था वहीं उसके बच्चे अपनी मां के साथ आंगन में पेड़ के नीचे सो रहे थे। रात करीब 2 बजे बारिश आने पर बच्चे उठे और अंदर कमरे में चलने लगे तो देखा कि उनकी मां कमरे में पंखे के कुंदे के सहारे लटकी हुई है।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया और जल्द आरोपियों को पकड़ने की बात कही। मृतका के पति ने बताया कि फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामला विचाराधीन है।

केस में केवल जांच अधिकारी के बयान रह गए हैं। बयान होने के बाद कोर्ट जल्द ही फैसला सुनाने वाली थी।

विज्ञापन

पुलिस गंभीर होती तो नहीं होती घटना

Rape victim dead bodies hung on noose

परिजनों का कहना है कि यदि पुलिस ने उस धमकी की शिकायत को गंभीरता से लिया होता तो यह घटना न होती। एसएसपी ने मामले में लापरवाही बरतने पर इंस्पेक्टर बीबीनगर दिनेश कुमार वशिष्ठ को जमकर लताड़ लगाई।


वहीं एएसपी अनंत देव के मुताबिक बीबीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में फंदे पर लटकी मिली। मृतक महिला के साथ वर्ष 2013 में बलात्कार हुआ था।

मामला कोर्ट में विचाराधीन है। परिजनों ने बलात्कार के आरोपी और उसके भाई के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जांच कर मामले में कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed