गोदभराई के बाद मंगेतर ने किया रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद के सिहानी गेट कोतवाली क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से कई माह तक रेप किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। युवती का आरोप है कि आरोपी के परिजन उसकी गोदभराई भी कर चुके थे।
उसने एसएसपी से इसकी शिकायत की थी। एसएसपी के निर्देश पर एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी भागे हुए हैं।
एसएचओ अशोक सिसोदिया ने बताया कि पीड़ित युवती अपनी मां के साथ किराये पर रहती है। युवती की मथुरा निवासी वेदप्रकाश से दोस्ती थी। वेदप्रकाश युवती के पड़ोस में ही किराये पर रहता है।
अब पूरा परिवार फरार
दोनों के बीच फरवरी माह से शादी की बात चल रही थी। इस बीच वेदप्रकाश के परिजनों ने युवती की की गोदभराई की रस्म भी की।
युवती का आरोप है कि गोदभराई के बाद आरोपी कई माह तक शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप करता रहा। शादी के बारे में बात करने पर बहाने बनाता रहा। युवती ने सिहानी गेट पुलिस से इसकी शिकायत की।
सुनवाई नहीं होने पर उसने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी ने निर्देश पर पुलिस ने वेदप्रकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।