नशीला पदार्थ पिलाकर रेप, वीडियो बना किया ब्लैकमेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने तीन साल से परिचित एक युवक के खिलाफ नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थानाक्षेत्र की एक कॉलोनी में रह रही पीड़िता के मुताबिक सितंबर 2012 में उसकी जान पहचान पड़ोस में रहने वाले युवक बिजेंद्र शर्मा से हो गई थी। बिजेंद्र का उसके घर में आना जाना हो गया था।
19 फरवरी 2013 को सुबह 10 बजे बिजेंद्र घर पर आया। उस समय महिला अकेली थी। आरोप है कि बिजेंद्र ने महिला को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।
बेहोश होने पर किया महिला से रेप
अचेत होने पर उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना डाली। इस वीडियो के आधार पर बिजेंद्र ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
इस दौरान महिला के पति को बिजेंद्र के साथ अवैध संबंधों का पता चला। पति ने जुलाई 2014 में महिला को तलाक दे दी। महिला एक सेक्टर में किराए के मकान में रहने लगी।
उसने कॉस्मेटिक्स की दुकान भी खोल ली। इस दौरान बिजेंद्र कुछ माह तक महिला के साथ ही रहा। महिला का आरोप है कि बिजेंद्र ने वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर उससे 12 तोला सोना, 7 किलोग्राम चांदी और दो लाख रुपये वसूले।
महिला का आरोप है कि अब बिजेंद्र किसी अन्य महिला को फंसाने का प्रयास कर रहा है। एसएचओ शहर जय प्रकाश ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।