{"_id":"ca1bab8333744b04c3fa5600e13eef3f","slug":"rape-attempt-of-a-minor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के घर में घुसकर छेड़छाड़, विरोध पर मिली धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी के घर में घुसकर छेड़छाड़, विरोध पर मिली धमकी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 04 Oct 2014 09:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बादशाहपुर थाना एरिया के गांव टिकली में शुक्रवार रात एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस के एक युवक व उसके साथी ने जातिसूचक शब्द कहने व जान से मारने की धमकी देने भी दी।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों के खिलफ मामला दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरे आरोपी के होने को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है।
पुलिस के अनुसार टिकली गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी बादशाहपुर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव की ही भोलू नामक युवक शुक्रवार रात करीब 11 बजे जबरदस्ती उसके घर में घुस आया। उसने किशोरी का हाथ पकड़ छेड़छाड़ करने की कोशिश की।
विज्ञापन
विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में भोलू का साथी मनोज उर्फ काला भी शामिल था। पुलिस ने इस शिकायत के बाद दोनों को नामजद कर उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
बादशाहपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने भोलू को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच एसीपी सोहना को सौंपी गई है जिसमें दूसरे आरोपी के शामिल होने को लेकर जांच कर रहे है।