फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rape and rape again with woman in faridabad

खुदखुशी करने से बचाया और खुद किया रेप

Fri, 05 Jun 2015 09:42 AM IST
Updated Fri, 05 Jun 2015 09:42 AM IST
विज्ञापन
rape and rape again with woman in faridabad

सारन थाना क्षेत्र में मां की डांट और पिटाई के बाद आत्महत्या करने जा रही महिला को एक युवक ने सहारा दिया और फिर उसका शारीरिक शोषण किया।

विज्ञापन


आरोप है कि महिला के विवाहित होने के बावजूद आरोपी ने उस पर शादी करने का दबाव डाला और इसके बाद किराये के कमरे में उससे कई बार दुष्कर्म किया और फिर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सारन थाना क्षेत्र निवासी 26 वर्षीय शादीशुदा महिला कुछ माह से अपनी मां के घर पर रह रही थी। 17 मार्च को किसी बात पर मां ने उसे डांटा और पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी करना चाहता था युवक

rape and rape again with woman in faridabad

इससे नाराज महिला मां का घर छोड़ आत्महत्या करने के लिए निकल गई। रास्ते में उसे संदीप सिरोही नाम का युवक मिला। संदीप के पूछने पर युवती ने बताया कि वह खुदकुशी करने जा रही है।


इस पर संदीप उसे नौकरी दिलवाने का आश्वासन देकर अपनी बहन के घर ले गया। महिला के मुताबिक उसी रात संदीप ने उससे दुष्कर्म किया। तीन दिन बाद संदीप अपने दो दोस्तों संजय और गजेंद्र के साथ आया।

तीनों उसे गाजियाबाद (यूपी) ले गए। यहां तीनों ने उसे डरा धमका कर कोरे कागज और एक रजिस्टर पर हस्ताक्षर करवा लिए। उसने कागजों के बारे में पूछा तो बताया गया उसे संदीप से विवाह करना है।

लगातार 20 दिन तक करता रहा दरिंदगी

rape and rape again with woman in faridabad

इस पर महिला ने पहले ही शादीशुदा होने की बात कही। आरोप है कि इसके बाद संदीप ने लगातार बीस दिन तक उससे दुष्कर्म किया। इस साल अप्रैल में संदीप, गजेंद्र और एक अन्य युवक उसे कार में बैठाकर ओल्ड फरीदाबाद ले आए।

यहां एक किराये के मकान में उसे ठहराया। महिला के मुताबिक यहां संदीप ने उसे एक पुड़िया में राखनुमा पाउडर खाने के लिए दिया। मना करने पर उसने महिला से मारपीट की और मकान छोड़कर भाग गया।

एसएचओ ने बताया कि महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed