फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rao indrajeet best in election management

चुनाव प्रबंधन में अव्वल रही भाजपा

Fri, 11 Apr 2014 07:20 PM IST
Updated Fri, 11 Apr 2014 07:20 PM IST
विज्ञापन
Rao indrajeet best in election management

गुड़गांव लोकसभा सीट का चुनाव प्रत्याशियों के गुड और बैड मैनेजमेंट के लिए

विज्ञापन
भी जाना जाएगा। यूं तो सभी प्रत्याशियों ने अपनी जीत के लिए हरसंभव प्रयास किया। फिर भी अगर बेहतर चुनाव प्रबंधन की बात करें तो गुड़गांव लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अव्वल साबित हुए।

भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह ने यह साबित कर दिया कि वह कुशल राजनीतिज्ञ के अलावा बेहतर प्रबंधक भी हैं। उनका दौरा कब और कहां है, इसकी सूचना मीडिया तक बराबर पहुंचती रही।

राव ने जब चाहा तो संगठन को यूज किया, कभी इंसाफ मंच को तो कभी मोदी के नाम को भुनाने का प्रयास किया। वो सबसे ज्यादा सुर्खियों में कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल होने को लेकर रहे।

कम समय में भी कांग्रेस का बेहतर मैनेजमेंट

Rao indrajeet best in election management

चुनाव प्रबंधन के मामले में कांग्रेस के राव धर्मपाल दूसरे स्थान पर रही। उनके टिकट का फैसला काफी देरी से हुआ, इस कारण उन्हें तैयारी के लिए काफी कम समय मिला।

मगर सोनिया गांधी और हुड्डा की रैलियों ने उनको सक्रियता प्रदान की। इसके अलावा उनका चुनावी प्रबंधन काफी अच्छा रहा। वह सोशल मीडिया में लगातार बने रहे।

उनके दौरे और जनसभाओं की सूचना ई-मेल के जरिए रोजाना मीडिया तक पहुंचती रही। मेवात के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी राव धर्मपाल की उपस्थिति दिखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

AAP फेल तो इनेलो का ‌फिसड्डी प्रबंधन

Rao indrajeet best in election management

आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी योगेंद्र यादव की एक कुशल रणनीतिकार के रूप में गिनती होती है। दिल्ली विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी के प्रबंधन का लोहा सभी ने माना। राहुल गांधी तक ने आम आदमी पार्टी से सीखने की बात कही। मगर गुड़गांव लोकसभा चुनाव में उनके यहां प्रबंधन नाम की कोई चीज ही नहीं दिखी।

चुनावी प्रबंधन में इंडियन नेशनल लोकदल बड़ा संगठन होने के बावजूद फिसड्डी साबित हुआ। उसके प्रत्याशी जाकिर हुसैन मेवात से बाहर निकल ही नहीं पाए। गुड़गांव शहरी क्षेत्र के मतदाताओं को इनेलो के बारे में जानकारी नहीं थी। पार्टी की ओर से इन क्षेत्र में प्रचार ही नहीं किया गया। न ही मुद्दों के बारे में लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। संगठन में लोगों की भी कमी दिखी।

विज्ञापन

गुड और बैड मैनेजमेंट जाना जाएगा ये चुनाव

Rao indrajeet best in election management

गुड़गांव लोकसभा सीट का चुनाव प्रत्याशियों के गुड और बैड मैनेजमेंट के लिए भी जाना जाएगा। यूं तो सभी प्रत्याशियों ने अपनी जीत के लिए हरसंभव प्रयास किया।

रैलियों की बात करें या मीडिया मैनेजमेंट की बात करें हर लिहाज से यह चुनाव यादगार होगा। सोशल मीडिया पर प्रत्याशियों की सक्रियता भी इस चुनाव में खूब दिख रही है।

जिस प्रत्याशी ने हर मौके पर अपने को आगे रखकर सभी कामों का बेहतरीन तरीके से संयोजन किया वो रहा प्रबंधन का चैंपियन। इस तरह भाजपा के राव ‌‌इंद्रजीत इन चुनावों में एक सफल प्रबंधक बनकर उभरे वहीं इनेलो का मजबूत और बड़ा संगठन होने के बावजूद वो फिसड्डी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed