फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ranjit was found in hotel with a justice of jharkhand

गिरफ्तारी के समय रंजीत के कमरे में क्या कर रहे थे जज?

Thu, 28 Aug 2014 11:27 AM IST
Updated Thu, 28 Aug 2014 11:27 AM IST
विज्ञापन
ranjit was found in hotel with a justice of jharkhand

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने मंगलवार रात को जिस समय रंजीत कोहली उर्फ रकीबुल हसन को द्वारका इलाके से गिरफ्तार किया था उस समय महिपालपुर स्थित उसके होटल के कमरे में एक अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मौजूद थे।

विज्ञापन


ये अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश झारखंड के हैं और आरोपी के अच्छे दोस्त बताए जाते हैं। सवाल ये खड़ा होता है कि क्या न्यायाधीश को आरोपी के वांटेड होने के बारे में जानकारी नहीं थी?
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के साथ ही आरोपी की मां कौशल्या झारखंड से दिल्ली आई थी। मां नसीरपुर में होटल कर्मचारी के घर में रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी हाईप्रोफाइल लोगों के साथ उठता-बैठता था। झारखंड के एक बड़े एसपी स्तर के पुलिस अधिकारी और जजों से उसकी दोस्ती है। अगस्त महीने की शुरुआत में झारखंड के एक जूनियर मंत्री ने रंजीत कोहली को निमंत्रण पत्र भेजा था।

इस पत्र में उसका नाम रकीबुल हसन लिखा हुआ था। इस पत्र से इसके धर्म परिवर्तन के बारे में खुलासा हुआ था और पत्नी शूटर तारा को पता लगा था। इसके बाद तारा और रंजीत की दूरियां बढ़ती चली गई थीं।

जब रंजीत ने की तारा की पिटाई

ranjit was found in hotel with a justice of jharkhand

इस वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रंजीत ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वर्ष 2007 में उसकी मुलाकात आरिफ बाबा से हुई थी। आरिफ बाबा ने उसे नाम बदलने, कुरान पढ़ने और नमाज अदा करने के लिए कहा। वह शूटिंग रेंज में जाता था, यहां इसकी एक डीएसपी, हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार आदि से दोस्ती हो गई।

शूटिंग के दौरान ही इसकी तारा से मुलाकात हुई थी। 7 जुलाई को तारा व रंजीत की शादी हो गई। इसके बाद तारा का रंजीत की मां कौशल्या से झगड़ा हुआ। इस झगड़े के बाद रंजीत ने तारा की पिटाई कर दी। इसके बाद ये 24 अगस्त को मां और अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के साथ दिल्ली आ गया था।

दिल्ली आने के बाद ये हरियाणा चला गया था। मंगलवार की रात जब ये हरियाणा से लौट रहा था तभी झारखंड पुलिस के साथ मिलकर स्पेशल सेल की टीम ने इसे द्वारका से पकड़ लिया।

दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी ने इस बात को स्वीकार किया है कि वह नमाज पढ़ता है। आरोपी पटना में पैदा हुआ था और मूलरूप से सिख है। पिता का नाम हरनाम सिंह कोहली है।

दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी ने अपनी मां कौशल्या के नाम पर कौशल्या बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड इंस्टीट्यूट (एनजीओ जैसा) खोल रखा है। आरोपी दावा करता है कि उसका इंस्टीट्यूट गरीब बच्चों की पढ़ाई का खर्चा उठाता है और उनकी सहायता करता है। हालांकि दिल्ली पुलिस अधिकारियों का दावा है कि आरोपी लाइजनिंग का काम करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed