फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rani mukharji's upcoming film mardani's shooting in delhi

पार्लियामेंट थाने पहुंचीं रानी मुखर्जी, लगा जाम

Sun, 16 Mar 2014 01:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 16 Mar 2014 01:03 PM IST
विज्ञापन
rani mukharji's upcoming film mardani's shooting in delhi

नई दिल्ली के पार्लियामेंट थाने में शनिवार सुबह रानी मुखर्जी शिकायत दर्ज कराने पहुंचीं। इस दौरान उन्हें देखने के लिए काफी पुलिसकर्मी एकत्र हो गए। वहीं थाने के बाहर भी भीड़ लग गई।

विज्ञापन


चौंकिए नहीं रानी मुखर्जी किसी केस या आरोप की वजह से थाने नहीं पहुंचीं। दरअसल वह वहां अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए गई थीं।

नई दिल्ली जिला उपायुक्त एसबीएस त्यागी ने बताया कि शनिवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे पार्लियामेंट थाने में फिल्म मर्दानी की शूटिंग शुरू हुई और शाम करीब छह बजे तक चली।
विज्ञापन


मुख्य अभिनेत्री रानी मुखर्जी को फिल्म का एक सीन थाने में फिल्माना था। इसमें वह आर्मी के कपड़े पहनकर शिकायत दर्ज कराने के लिए ऑटो से थाने पहुंचती हैं।

फिल्म की शूटिंग से संसद मार्ग पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। इस दौरान जिसे भी फिल्म की शूटिंग होने का पता चला वह पार्लियामेंट थाने पहुंच गया। शाम तक थाने के सामने भीड़ लगी रही। उन्हें रोकने के लिए फिल्म यूनिट से जुड़े लोगों और बाउंसरों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed