फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ranchi minor Girl sold By Woman in Bulandshahr

16 साल की किशोरी को बेचने के लिए बाजार में उतारा, 70 हजार में तय हो गया सौदा, लेकिन...

Mon, 06 Jan 2020 11:48 AM IST
शाहरुख खान ब्यूरो, अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो, अमर उजाला, बुलंदशहर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 06 Jan 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
Ranchi minor Girl sold By Woman in Bulandshahr
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर के अहमदगढ़ थाना पुलिस ने क्षेत्र के गांव नौरंगाबाद से बेचने के लिए झारखंड से लाई गई किशोरी को बरामद किया है। साथ ही पुलिस ने मौके से किशोरी को लेकर आई महिला समेत उसके छह खरीदारों को भी दबोचा है। 
विज्ञापन


सभी सात आरोपियों का चालान कर पुलिस ने किशोरी को अपने कब्जे में ले लिया है। एक महिला आरोपी की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार अहमदगढ़ थाने पर तैनात उपनिरीक्षक रामगोपाल शुक्र वार देर शाम को क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। 
विज्ञापन


इस दौरान मुखबिर ने उन्हें सूचना दी कि क्षेत्र के गांव नौरंगाबाद में एक झारखंड निवासी महिला कलावती अपने साथ नाबालिग लड़की को लेकर गांव निवासी महिला सावित्री के घर ठहरी हुई है। वह उक्त किशोरी को बेचने के उद्देश्य से यहां लेकर आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस ने मुखबिर के बताए घर पर दबिश दी और एक महिला समेत सात आरोपियों को धर दबोचा। साथ ही मौके से एक 16 वर्षीय किशोरी को भी बरामद किया है। जिसकी शिनाख्त कलावती पत्नी तपेश्वरमा निवासी पिस्कानगरी नारो बस्ती, नगरी, रांची , के रूप में हुई। 

इसके अलावा उसके खरीदार के रूप में पहुंचे पकड़े गए आरोपियों की शिनाख्त राजेश व धीरेंद्र निवासी मोहल्ला विवेक विहार थाना खुर्जा नगर, जितेंद्र पुत्र रामभूल सिंह, प्रकाश व इंद्र पुत्रगण मुमराज निवासीगण गांव गंगाहारी थाना औरंगाबाद व महेंद्र पुत्र रामप्रसाद निवासी गांव नौरंगाबाद थाना अहमदगढ़ के रूप में हुई है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। फिलहाल किशोरी पुलिस के पास ही है।

75 हजार में किया था सौदा
बताया गया कि आरोपी कलावती अपने गांव निवासी किशोरी को उसके मां-बाप को बिना बताए ही यहां बेचने के उद्देश्य से लेकर आई थी। यहां उसका सौदा 75 हजार रुपये में तय किया था। इस दौरान खरीदार पक्ष की ओर से 10 हजार रुपये भी दे दिए गए थे। पुलिस ने कलावती से दस हजार रुपये की रकम भी बरामद कर ली है।

आरोपी महिला व छह खरीददारों को दबोच लिया गया है। जिन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भी भेज दिया गया है। किशोरी को कब्जे में ले लिया गया है। आला अफसरों को भी पूरे मामले से अवगत कराया गया है। जल्द ही किशोरी के परिजनों को भी ढूंढ लिया जाएगा। - घनेंद्र यादव, थाना प्रभारी अहमदगढ़
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed