फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   'Ramlila ground has air raid'

‘रामलीला मैदान में हुआ हवाई हमला’

Mon, 18 Jan 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 18 Jan 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
'Ramlila ground has air raid'
सिविल डिफेंस का स्थापना दिवस समारोह रविवार को धूमधाम से संपन्न हुआ। कविनगर रामलीला मैदान में आयोजित इस समारोह में सिविल डिफेंस स्वंय सेवकों द्वारा आतंकवाद, आपदा प्रबंधन, हवाई हमले से बचाव का काल्पनिक प्रदर्शन, आग से बचाव और भूकंप के दौरान रेस्क्यू ऑपरेशन की मॉक ड्रिल की गई।
विज्ञापन


स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न कोरो के स्वंय सेवकों द्वारा डीएम विमल कुमार शर्मा को पास्ट मार्च कर सलामी दी गई।

कार्यक्रम में मौजूद डीएम विमल कुमार शर्मा ने कहा कि सिविल डिफेंस जिस निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करता है, वह वास्तव में सराहनीय है।
विज्ञापन


सिविल डिफेंस वास्तव में पब्लिक और प्रशासन के बीच एक सेतु का काम करता है। संगठन के स्वयं सेवक जहां एक ओर प्रशासन का संदेश आम जनता तक सुगमता से पहुंचाते हैं, वही जनता की भावनाओं और सूचना को प्रशासन तक पहुंचाने का काम भी आसानी से करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नन्हें मुन्ने बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सिविल डिफेंस के पदाधिकारियों में चीफ  वार्डन ललित जायसवाल, डिप्टी चीफ वार्डन अनिल अग्रवाल, वीके ठाकुर, नीरज भटनागर, पीतम लाल, राकेश गिरि, स्वयं सेवकों के अलावा एसपी सिटी अजय पाल शर्मा, एडीएम सिटी प्रीति जायसवाल, सिटी मजिस्ट्रेट ब्रहमसिंह यादव उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अनिल अग्रवाल और उपनियंत्रक जसवंत सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed